Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»व्यापार»ब्रोकरेज का अनुमान: Vodafone Idea के शेयरों में गिरावट, दाम 10 रुपये तक आ सकता है
    व्यापार

    ब्रोकरेज का अनुमान: Vodafone Idea के शेयरों में गिरावट, दाम 10 रुपये तक आ सकता है

    By August 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्रोकरेज का अनुमान: Vodafone Idea के शेयरों में गिरावट, दाम 10 रुपये तक आ सकता है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारी कर्ज और वित्तीय संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया के शेयरों में भारी गिरावट आ सकती है। मशहूर ब्रोकरेज मैक्वेरी ने 10 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ वोडाफोन आइडिया के शेयरों की कवरेज शुरू की है। इसका मतलब है कि वोडाफोन के शेयर मौजूदा कीमत से करीब 37 फीसदी का गोता लगा सकते हैं।

    वोडाफोन आइडिया में दिक्कत क्या है?

    मशहूर वैश्विक ब्रोकरेज मैक्वेरी का कहना है कि वोडाफोन आइडिया गले तक कर्ज में डूबी है। वोडा पहले ही रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल के हाथों अपने ग्राहकों का बड़ा हिस्सा गंवा चुकी है। मैक्वेरी के मुताबिक, यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है और वोडा के सब्सक्राइबर बेस यानी बाजार हिस्सेदारी में कमी आएगी। साथ ही, कंपनी में आगे और इक्विटी बिक्री की भी जोखिम है।

    वोडाफोन आइडिया के शेयरों का हाल

    वोडाफोन आइडिया के शेयरों की रफ्तार काफी समय से सुस्त बनी हुई है। इसका स्टॉक शुक्रवार (16 अगस्त) 0.57 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15.88 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में वोडाफोन ने 0.75 फीसदा का नेगेटिव रिटर्न दिया है। हालांकि, एक साल की अवधि की बात करें, तो निवेशकों को 104 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है। इसका एक साल का हाई 19.18 रुपये और लो 7.50 रुपये है।

    एयरटेल का टारगेट प्राइस बढ़ाया

    मैक्वेरी ने सुनील मित्तल की अगुआई वाली भारती एयरटेल की रेटिंग 'न्यूट्रल' से बढ़ाकर 'आउटपरफॉर्म' कर दी। उसने टारगेट प्राइस भी 1,280 रुपये से बढ़ाकर 1,630 रुपये प्रति शेयर कर दिया। एयरटेल का शेयर शुक्रवार (16 अगस्त) को 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 1,485.90 रुपये पर बंद हुआ। मैक्वेरी के टारगेट प्राइस के मुताबिक, इसमें अभी 11 फीसदी की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि एयरटेल को अर्निंग में मजबूती और डी-लीवरेजिंग का फायदा मिलेगा।

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.