Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»आईएएस अफसरों के तबादलों की नही दी जानकारी
    मध्यप्रदेश

    आईएएस अफसरों के तबादलों की नही दी जानकारी

    By August 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईएएस अफसरों के तबादलों की नही दी जानकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। भले ही प्रदेश में अफसरों के तबादलों के अधिकार राज्य शासन को हैं, लेकिन कब किस अफसर की कहां पदस्थापना की गई है, इसकी जानकारी केन्द्र सरकार के पास भेजना जरूरी है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केन्द्र सरकार भी राज्यों को जानकारी देने के लिए आदेश दे चुकी है। इस पर पहले अमल भी होता रहा है, लेकिन अब बीते आठ माह से प्रदेश में इस पर अमल ही नहीं किया जा रहा है। हाल यह है कि बीते वर्ष एक साल में कितने आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं अधिकृत रुप से अब तक केन्द्र सरकार को ही पता नहीं हैं। इसकी वजह है प्रदेश के अफसरान इसकी जानकारी ही नहीं भेज रहे हैं। यह जानकारी हर साल केन्द्र सरकार के कार्मिक विभाग को भेजी जाती है। गौरतलब है कि भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय के पत्र क्रमांक 28020/2014-एआईएस, 6 जुलाई 2017 के तहत सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना, ट्रांसफर के संबंध में सिविल सेवा बोर्ड की अनुशंसा पर किए गए एक जनवरी से 31 दिसंबर के बीच तबादलों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भेजना अनिवार्य है। इसके बाद भी इस आदेश पर अमल नहीं किया जा रहा है।
    अगर बीते सालों की बात की जाए तो 2022 में सरकार ने 207 आईएएस और 2021 में 255 अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। हालांकि 2023 में करीब 300 आईएएस बदले गए हैं। सरकार ने 2021 में 255 आईएएस के ट्रांसफर किए थे और इसकी जानकारी 14 मार्च 2022 को डीओपीटी को भेजी थी, जबकि 2022 में एक जनवरी से 31 दिसंबर के बीच 207 आईएएस के तबादले किए थे और इसकी जानकारी 24 मई 2023 को भेजी गई। लेकिन वर्ष 2023 में एक जनवरी से 31 दिसंबर के बीच किए ट्रांसफर की जानकारी 15 अगस्त के बाद भी नहीं भेजी गई है।
    वीरा राणा, एसएन मिश्रा, अशोक वर्णवाल, उमाकांत उमराव, स्मिता भारद्वाज, विवेक पोरवाल, संदीप यादव, नीरज कुमार सिंह, मनीष सिंह, एम सेलवेंद्रन, कुमार पुरुषोत्तम, अमनबीर सिंह, सोनिया मीना, रौशन कुमार सिंह, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, आशीष सिंह, तरुण राठी, अद्वाय कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार चौधरी, शिवराज सिंह वर्मा, राकेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. फटिंग राहुल हरिदास आदि के नाम शाम थे।
    राज्य सरकार ने वित्त विभाग के सचिव अजीत कुमार की सेवाएं भारत निर्वाचन आयोग में उप निर्वाचन आयुक्त के पद पर 5 साल के लिए डीओपीटी को सौंपी है। इसके साथ ही अजीत कुमार को मप्र सरकार से रिलीव कर दिया गया है। इस संबंध में जीएडी कार्मिक ने शुक्रवार को आदेश भी जारी कर दिया। जबकि भोपाल कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा को अभी रिलीव नहीं किया गया है।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.