Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»चूहों ने किया शरीफ सरकार की नाक में दम, पाकिस्तान की संसद में चला रहे ‘विशेष सत्र’; निपटने के लिए पास हुआ बजट…
    विदेश

    चूहों ने किया शरीफ सरकार की नाक में दम, पाकिस्तान की संसद में चला रहे ‘विशेष सत्र’; निपटने के लिए पास हुआ बजट…

    By August 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चूहों ने किया शरीफ सरकार की नाक में दम, पाकिस्तान की संसद में चला रहे ‘विशेष सत्र’; निपटने के लिए पास हुआ बजट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए चूहे अब नया सिरदर्द बन चुके हैं।

    पाकिस्तानी संसद में चूहों का उत्पात रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पड़ोसी मुल्क की संसद में चूहे महत्वपूर्ण दस्तावेज खा गए हैं।

    पाक प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए और संसद भवन में चूहों के आतंक से निपटने के लिए शिकारी बिल्लियों को छोड़ने और जाल बिछाने का फैसला किया है। इस पूरी प्रक्रिया के तहत 12 लाख पाकिस्तानी रुपये भी आवंटित किये गये हैं।

    अरब न्यूज कीरिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की संसद में चूहों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। इनकी आमद से बहुत सारे महत्वपूर्ण और गोपनीय दस्तावेज नष्ट हो रहे हैं।

    नेशनल असेंबली और सीनेट – संसद के दोनों सदनों में समान स्थिति है। चूहे सिर्फ दस्तावेज ही नहीं बल्कि कंप्यूटर केबल भी काट रहे हैं।

    ऐसे में संसद भवन में शिकारी बिल्लियों को छोड़ने के अलावा चूहों को पकड़ने के लिए जाल बिछाने की भी योजना बनाई गई है। इसके लिए निजी संस्थाओं की भी मदद ली जा रही है।

    इस समस्या का पहली बार पता तब चला जब एक सरकारी समिति ने 2008 का दस्तावेज हासिल करने का प्रयास किया। दस्तावेजों को देखने के दौरान पता चला कि ज्यादातर कागज चूहे खा गए हैं।

    संसद भवन की दूसरी मंजिल पर चूहों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसी दूसरी मंजिल पर विपक्षी नेता का कार्यालय है, अधिकांश राजनीतिक दलों और संसदीय स्थायी समिति की बैठकें भी वहीं होती हैं।

    दिन के समय लोगों की भीड़ अधिक होने के कारण चूहे कम ही दिखाई देते हैं लेकिन रात में चूहे संसद भवन में ‘विशेष सत्र’ आयोजित करते हैं।

    अरब न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के प्रवक्ता जफर सुल्तान ने बताया कि संसद भवन में चूहे का आकार इतना बड़ा है कि वे बिल्ली को भी निगल जाएं। नेशनल असेंबली के एक अधिकारी के शब्दों में, “जब शाम ढलने के बाद कोई लोग नहीं होते, तो चूहे ऐसे दौड़ने लगते हैं जैसे वे मैराथन दौड़ रहे हों। यहां के कार्यकर्ता इसके आदी हैं। लेकिन जब पहली बार कोई आता है तो वह इन्हें ऐसे देखकर डर जाता है।”

    वित्तीय संकट झेल रहे पाकिस्तान की संसद में चूहों की समस्या सोशल मीडिया पर छा गई है।

    पाकिस्तान के लोगों का कहना है कि देश में हुक्मरानों और सेना के बीच हमेशा चूहे-बिल्ली की लड़ाई चलती रहती है। इस बार संसद में वो लड़ाई देखना सौभाग्य की बात है।

    The post चूहों ने किया शरीफ सरकार की नाक में दम, पाकिस्तान की संसद में चला रहे ‘विशेष सत्र’; निपटने के लिए पास हुआ बजट… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.