Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राजनीती»बीजेपी विधायक ने ममता बनर्जी की लगाई कीमत, टीएमसी भड़की 
    राजनीती

    बीजेपी विधायक ने ममता बनर्जी की लगाई कीमत, टीएमसी भड़की 

    By August 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजेपी विधायक ने ममता बनर्जी की लगाई कीमत, टीएमसी भड़की 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोलकाता। कोलकाता हत्याकांड को लेकर सियासत गरमाई हुई है। ममता सरकार पर बीजेपी हमलावर है। अब बांकुड़ा के ओंडा से बीजेपी विधायक ने ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी से कहा है वह 25 लाख ले ओर एक मोला लेकर निकल जाएं।
    ओंडा में बीजेपी विधायक अमरनाथ शाखा ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप और हत्या ने बंगाल प्रशासन की खामियां उजागर हो गई है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी कीमत 25 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि आप एक मोला लेकर चले जाएं, हम आपको 25 लाख रुपए देंगे।
    बीजेपी के राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी ने पहले भी कहा है और अब भी कहा है कि हम इस तरह के बयानों का समर्थन नहीं करते हैं। यह उनका व्यक्तिगत बयान है। अमरनाथ ने बुधवार को अपने तर्क के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वह ममता के अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग मुआवजा राशि तय की है। किसी के लिए यह 50,000 रुपए है, तो किसी के लिए 1 लाख रुपए। उन्होंने आरजी कर डॉक्टर के परिवार को 10 लाख रुपए देने की भी कोशिश की। 
    विधायक अमरनाथ की टिप्पणी बीजेपी के तामलुक सांसद और कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय के एक चुनावी रैली में पूछे गए सवाल के तीन महीने बाद आई है। उन्होंने सवाल किया था कि क्या बंगाल की सीएम ममता की कीमत 10 लाख रुपए है? टीएमसी ने तब चुनाव आयोग का रुख किया था और गंगोपाध्याय को 24 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक दिया गया था।
    टीएमसी ने लोगों को बीजेपी के असली चेहरा दिखाने के लिए इस अवसर का फ़ायदा उठाने में देर नहीं की। पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा- कभी बीजेपी सांसद गंगोपाध्याय होते हैं, कभी बीजेपी विधायक अमरनाथ शाखा होते हैं जो देश की एकमात्र महिला सीएम के लिए कीमत तय करते हैं। यह बीजेपी का असली चेहरा है। ऐसी घिनौनी टिप्पणी करने वाले महिला सुरक्षा पर सवाल कैसे पूछ सकते हैं? यह शर्मनाक और अपमानजनक है।

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.