Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»किशोरी के यौन शोषण और अपहरण के 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग 
    राज्य

    किशोरी के यौन शोषण और अपहरण के 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग 

    By August 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किशोरी के यौन शोषण और अपहरण के 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार में पूर्णिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग का एक अधेड़ महीनों यौन शोषण करता रहा। बालिका जब गर्भवती हो गई तो दुष्कर्म का प्रमाण मिटाने के लिए उसने पीड़िता के साथ उसके पिता का भी अपहरण कर लिया। अपहरण पीड़िता का गर्भपात कराने के लिए किया गया है।

    घटना 19 अगस्त की है और इस संबंध में 20 अगस्त को पीड़िता की मां ने बायसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन 72 घंटे के बाद भी पुलिस पीड़िता व उसके पिता का कोई पता नहीं लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि दोनों की बरामदगी के लिए आवश्यक पहल की जा रही है और जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपित दबंग किस्म का व्यक्ति है।

    बच्ची भय से स्वजन को भी कुछ नहीं बता पा रही

    पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि अप्रैल से ही बच्ची को डरा-घमका कर गुलाम हैदर उर्फ रमजान (50) उनकी बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची भय से स्वजन को भी कुछ नहीं बता पा रही थी। शरीर में बदलाव पर जब पीड़िता के गर्भवती होने की बात सामने आई तो उन लोगों ने इसकी जानकारी आरोपित के बड़े भाई अब्दुल कैयूम को दी।

    इस पर आरोपित पक्ष ने गर्भपात करा मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया। इस एवज में शादी में कुछ मदद कर देने का भी प्रलोभन दिया गया। इससे इनकार करने पर नाबालिग और उसके पिता को अगवा कर ले गए।

    अगवा कर कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म

    बिहार में शिवहर जिले में कक्षा नौ की छात्रा को दो बाइक पर सवार चार युवकों ने अगवा कर लिया। इसके बाद एक झोपड़ी में ले जाकर एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। किशोरी की आवाज सुन मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो झोपड़ी के बाहर खड़े तीन युवक फरार हो गए। वहीं, मुख्य आरोपित पप्पू कुमार को पकड़ उसकी पिटाई कर झोपड़ी में बंद कर दिया और उसकी बाइक कब्जे में ले ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली है। बता दें कि बुधवार देर शाम छात्रा बाजार से घर लौट रही थी। उसी समय पप्पू कुमार और उसके मित्र मो. असलम के अलावा दो अज्ञात युवकों ने उसे अगवा कर लिया। इधर, दुष्कर्म की वारदात के बावजूद पुलिस मामले में टाल-मटोल करती रही।

    देर शाम तक प्राथमिकी भी नहीं दर्ज की गई

    गुरुवार को पूरे दिन पीड़िता व उसकी मां प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में बैठी रहीं। इसके बावजूद न तो प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया। देर शाम तक प्राथमिकी भी नहीं दर्ज की गई। तरियानी के सर्किल इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

    बिहार में शराब पीकर छात्राओं से दुव्यर्वहार, प्रभारी प्राचार्य निलंबित

    बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) प्रशिक्षण संस्थान, बेतिया की छात्राओं से दु‌र्व्यवहार, कार्यालय में शराब पीने व छात्रावास की छत पर छात्रों से मसाज कराने के गंभीर आरोप में गुरुवार को प्रभारी प्राचार्य मनीष कुमार जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्राचार्य को नगर थाने की पुलिस थाने ले गई और पूछताछ की। यह कार्रवाई तब हुई, जब बीते तीन माह से परेशान छात्राएं पैदल मार्च करते हुए गुरुवार को कलेक्ट्रेट (समाहरणालय) पहुंचीं।

    रिपोर्ट के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

    बता दें कि प्रभारी प्राचार्य को हटाने के लिए छात्राओं ने मुख्यमंत्री व कई अधिकारियों से पत्राचार किया था। छह मई को निदेशक प्रमुख (नर्सिंग) डा. सुनील कुमार झा से शिकायत की गई थी। उनके निर्देश पर तत्कालीन सीएस डा. श्रीकांत दुबे ने जांच कर रिपोर्ट भेजी थी। जिसमें सभी आरोपों को सत्य बताया था। साक्ष्य के रूप में तस्वीर भी दी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.