Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पीएम जन-मन से अन्नु के पक्के घर का बरसों का सपना हुआ साकार
    मध्यप्रदेश

    पीएम जन-मन से अन्नु के पक्के घर का बरसों का सपना हुआ साकार

    By August 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम जन-मन से अन्नु के पक्के घर का बरसों का सपना हुआ साकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : एक मजदूर के लिये खुद का पक्का घर बनाना दिवास्वप्न की तरह ही होता है। अपने परिवार का अच्छे से पालन-पोषण कौन नहीं करना चाहता, औरों की तरह अन्नू भी यही चाहती थीं पर उनके हालात इतने अच्छे न थे। पति के साथ मजदूरी कर वे किसी तरह अपना परिवार चला रही थीं, पर मन में एक सपना भी था कि टूटे-फूटे कच्चे घर की जगह पक्का घर बनवाना ही है। सपने एक न एक दिन साकार होते ही हैं। अन्नू का सपना भी साकार हो गया। अब वे अपने परिवार के साथ एक सुन्दर से पक्के घर में रहती हैं और यह सब संभव हुआ पीएम जन-मन योजना से।

    यह बात मंडला जिले की ग्राम पंचायत जंतीपुर की रहने वाली अन्नू भारतिया की है। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की अन्नू ने सोचा न था कि उसके बरसों का सपना यूं चन्द दिनों में पूरा हो जाएगा। पीएम जन-मन योजना से उसका पक्का घर बन गया। घर के साथ-साथ इसी घर में काम करने पर मनरेगा से 95 दिन की मजदूरी भी मिली। अन्नू अब परिवार के साथ अपने पक्के घर में आनंद से रहने लगी हैं। कच्चे घर की कठिनाईयों को वह एक बुरे सपने की तरह भूल जाना चाहती हैं।

    अन्नू बताती हैं कि कच्चे घर में बड़ी परेशानी थी। साल-दर-साल कच्चे घर को संभालते-संवारते ही बीत गये। हर साल घर की छप्पर की कवेलू बदलनी पड़ती थी। सर्दी-गर्मी, बारिश, आंधी-तूफान की कई दिक्कतें-सो अलग। पक्के घर से उन्हें इन सारी परेशानियों से हमेशा के लिये मुक्ति मिल गई है।

    अब अन्नू बेहद खुश हैं। अपनी खुशी को औरों के साथ बाँटकर अन्नू पीएम जन-मन योजना शुरू करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता को भी बड़ी कृतज्ञता से याद करती हैं।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.