Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»मुझे बख्श दोगे, तभी मानूंगा युद्ध विराम की बात; खौफजदा हमास चीफ ने क्यों रखी अनोखी शर्त…
    विदेश

    मुझे बख्श दोगे, तभी मानूंगा युद्ध विराम की बात; खौफजदा हमास चीफ ने क्यों रखी अनोखी शर्त…

    By August 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुझे बख्श दोगे, तभी मानूंगा युद्ध विराम की बात; खौफजदा हमास चीफ ने क्यों रखी अनोखी शर्त…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्माइल हानियेह की मौत के बाद यह्या सिनवार को हमास का नया चीफ बनाया गया है।

    यह्या सिनवार ने ऐसे वक्त में हमास की कमान संभाली है जब गाजा संघर्ष को लेकर युद्ध विराम के लिए चर्चाओं का दौर जारी है।

    इसी बीच ऐसी जानकारी सामने आई है कि हमास के नए चीफ ने युद्ध विराम को लेकर एक नई शर्त रखी है। हमास के नेता यह्या सिनवार ने अपने जीवन की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय गारंटी की मांग की है।

    सिनवार ने बंधकों की रिहाई के सौदे के तहत इसरायल से यह आश्वासन भी यह आश्वासन चाहता है कि नेतन्याहू की खुफिया सेना उसे अपना शिकार नहीं बनाएगी।

    गौर करने वाली है कि यह वही यह्या सिनवार है जिसने पहले दंभ भरते हुए कहा था कि वह शहीद होने से नहीं डरता।

    उसने पहले कहा कि अगर उनकी मौत होनी है, तो वह इसरायली हवाई हमले से मरने को प्राथमिकता देंगे, न कि किसी बीमारी से।

    मगर हाल के दावे में यह स्पष्ट हो रहा है कि वह अपनी जान की सलामती चाहता है। सिनवार न केवल अपनी जान बचाने की कोशिश में लगा हैं, बल्कि गाजा पट्टी में सत्ता के शीर्ष पर बने रहने की अपनी महत्वाकांक्षा को भी पूरा करना चाहता है।

    उसे विश्वास है कि इसरायली बंधकों का पत्ता खेलकर वह अपने नेतन्याहू से अपनी जान का सौदा कर सकता है।

    दूसरी ओर, इजराइल ने स्पष्ट किया है कि वह सिनवार के खात्मे के अपने उद्देश्य से पीछे नहीं हटेगा। इससे पहले ही हमास के कई शीर्ष सैन्य कमांडरों जैसे मोहम्मद डेफ और मारवान ईसा को इजराइल ने खत्म कर दिया है।

    पिछले कुछ महीनों में इजरायली सरकार और सुरक्षा अधिकारियों ने एक संभावित योजना पर विचार किया था जिसमें गाजा पट्टी में हमास के सैन्य नेतृत्व को निर्वासित करके संघर्ष समाप्त करने की प्लानिंग थी। इस योजना में यह्या सिनवार और उनके भाई मोहम्मद सिनवार देश से बाहर भेजने का प्रस्ताव था।

    हालांकि, इस समय ऐसी कोई योजना सक्रिय नहीं है। इसके विपरीत हमास का सैन्य नेतृत्व अपने रुख को और भी कठोर कर रहा है और इसरायल के साथ किसी भी नए बंधक रिहाई सौदे के लिए कठिन शर्तें रख रहा है।

    इजरायल के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सिनवार भाइयों के निर्वासन का प्रस्ताव अगर भविष्य में कभी आया, तो यह इजरायल के युद्ध कैबिनेट के लक्ष्यों के विपरीत नहीं होगा। कतर, तुर्की, और लेबनान जैसे देशों ने सिनवार भाइयों को शरण देने की पेशकश भी की है।

    लेकिन हमास ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा है, और वह गाज़ा में रहकर इसराइली सेना से लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें हराएंगे।

    प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने स्पष्ट कर दिया है कि हमास के सैन्य नेतृत्व के पास केवल दो विकल्प हैं- आत्मसमर्पण या मौत।

    इजराइल ने दुनिया को यह संदेश देने की कोशिश की है उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और सिनवार भाइयों को कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

    सिनवार का निर्वासन स्वीकार्य नहीं है और इजराइल की नीति उनके खात्मे की होनी चाहिए न कि उन्हें गिरफ्तार करने या मुकदमा चलाने की।

    इजरायल का साफ मानना है कि यह्या और मोहम्मद सिनवार दोनों ही कई इसरायली नागरिकों और हजारों फिलिस्तीनियों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं और उनकी सजा केवल मौत होनी चाहिए।

    The post मुझे बख्श दोगे, तभी मानूंगा युद्ध विराम की बात; खौफजदा हमास चीफ ने क्यों रखी अनोखी शर्त… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.