Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»ट्रांसफर-पोस्टिंग में गड़बड़ी, दिल्ली में बिना इंटरव्यू के दो इंस्पेक्टर बने SHO
    राज्य

    ट्रांसफर-पोस्टिंग में गड़बड़ी, दिल्ली में बिना इंटरव्यू के दो इंस्पेक्टर बने SHO

    By August 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रांसफर-पोस्टिंग में गड़बड़ी, दिल्ली में बिना इंटरव्यू के दो इंस्पेक्टर बने SHO
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली पुलिस में कल 75 इंस्पेक्टर्स के तबादले हुए। जिसके चलते कई थानों के SHO इधर से उधर हो गए। जबकि कुछ इंस्पेक्टर्स को पहली बार SHO की कमान मिली। मगर खुद दिल्ली पुलिस के कई इंस्पेक्टर्स इस लिस्ट को लेकर बड़ी धांधली के आरोप लगा रहे हैं। आरोपों के पीछे वाजिब कारण भी है। क्योंकि दिल्ली पुलिस के तमाम नियमों को ताक पर रखकर यह लिस्ट निकाली गई है। दरअसल दावा किया जा रहा है कि इस लिस्ट में दो इंस्पेक्टर ऐसे हैं, जिन्हें बिना इंटरव्यू लिए ही  SHO बना दिया गया। यही नहीं दो  ACP को फिर से  SHO की कमान सौंपी गई है। वहीं ऐसे कई इंस्पेक्टर  SHO लगे हैं, जिनके  SHO लगे रहने के तीन साल लगभग पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सवाल यह है क्या कुछ ही महीनों में उन्हें  SHO के पद से हटा दिया जाएगा।

    दो इंस्पेक्टर बिना इंटरव्यू के बन गए SHO
    पुलिस सूत्र ने बताया, इस लिस्ट में 2008 बैच के दो इंस्पेक्टर ऐसे हैं, जो बिना इंटरव्यू के  SHO बना गए हैं। मजे की बात यह है कि एक इंस्पेक्टर तो इनमें एलए (लुक आफटर) चार्ज के हैं, यानि अभी वो सिर्फ सब इंस्पेक्टर ही है, सिर्फ उन्हें काम करने के लिए इंस्पेक्टर का चार्ज दिया गया है। यह इंस्पेक्टर, SHO साइबर नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट थे। जिन्हें अब  SHO तिलक मार्ग लगा दिया गया है। दूसरे इंस्पेक्टर भी 2008 बैच के ही हैं। यह  SHO साइबर आउटर डिस्ट्रिक्ट थे। इन्हें अब  SHO समयपुर बादली लगाया गया है। इन दोनों की SHO पोस्टिंग से 2008 बैच के इंस्पेक्टर्स में खलबली मच गई है। क्योंकि इस बैच के किसी भी इंस्पेक्टर को इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया गया था। ज्यादा हैरत इंस्पेक्टर एलए को एसएचओ लगाए जाने से है।

    SHO साइबर की पोस्टिंग भी थी नियमों के खिलाफ
    सूत्र ने बताया, दोनों इंस्पेक्टर की SHO साइबर की पोस्टिंग भी नियमों के खिलाफ थी। क्योंकि साइबर में ज्यादातर केस IT-ACT के तहत दर्ज किए जाते हैं। जबकि नियम यह है कि IT-ACT के केस में आईओ इंस्पेक्टर ही होगा। वहीं इस लिस्ट में ऐसे कई इंस्पेक्टर हैं, जो  SHO रहने के अपने तीन साल लगभर पूरे कर चुके हैं। कोई ढाई साल तक  SHO रह चुका है, जबकि कुछ के तीन साले पूरे में होने में सिर्फ एक महीना ही शेष है। दावा है कि पहले भी धांधली होती थी। मगर इस तरह नियम तोड़कर खुलकर कुछ नहीं किया जाता था। सब कुछ दायरे में रहकर किया जाता था।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.