Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»इजरायली सेना की बर्बरता, घायल फ़लस्तीनी को मानव ढाल बनाकर किया मौत के हवाले…
    विदेश

    इजरायली सेना की बर्बरता, घायल फ़लस्तीनी को मानव ढाल बनाकर किया मौत के हवाले…

    By August 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायली सेना की बर्बरता, घायल फ़लस्तीनी को मानव ढाल बनाकर किया मौत के हवाले…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मिडिल ईस्ट में हिजबुल्लाह के साथ इजरायल की जंग के बीच क्षेत्र में संकट गहराता जा रहा है और बड़े युद्ध की आशंका भी बढ़ती जा रही है।

    इधर इजरायल हमास पर भी पिछले 10 महीनों से हमलावर है और युद्ध में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। इस बीच इजरायली सेना के कैदियों के साथ किए जा रहे बर्बरता के कई मामले सामने आए हैं।

    रामल्लाह फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन के एक बयान के मुताबिक तुलकरम के सैदा शहर के 19 साल के ज़हीर रादाद की इजराइली मीर अस्पताल में मौत हो गई है। बीते जुलाई में उसे सेना ने मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था।

    रविवार को बयान में कहा गया कि रादाद को 23 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इजराइली सेना ने उसे गोली मार दी।

    इसके बाद सैनिकों ने उसे सेना की एक गाड़ी से बांध दिया। युद्ध के दौरान मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। बयान के मुताबिक रादाद की मौत के साथ 7 अक्टूबर 2023 से इजरायली जेलों में मरने वाले कैदियों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

    बयान में आगे बताया गया है कि रादाद की स्थिति बेहद गंभीर थी। इसके बावजूद इजरायली अधिकारियों ने रविवार को उसकी मौत होने तक उसे बंदी बनाए रखा।

    फिलिस्तीनी संगठनों ने रादाद की गिरफ्तारी और गोली मारने, मानव ढाल के रूप में उनके इस्तेमाल और उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद हिरासत में रखने को लेकर इजरायल की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को गाजा के लोगों के खिलाफ नरसंहार अभियान की शुरुआत बताया है।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक रादाद की मौत पर इजरायल की ओर से कोई बयान नहीं आया है। अक्टूबर 2023 से इजरायल गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है, जिसमें 40,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

    हमास ने इससे पहले इजरायली शहरों पर हमला किया था जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अक्टूबर से अब तक कम से कम 641 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और लगभग 5,400 अन्य घायल हुए हैं।

    19 जुलाई को एक इंटरनेशनल कोर्ट ने फिलिस्तीनी भूमि पर इजरायल के कब्जे को गैरकानूनी घोषित किया था और वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में सभी मौजूदा बस्तियों को खाली करने की मांग की थी।

    The post इजरायली सेना की बर्बरता, घायल फ़लस्तीनी को मानव ढाल बनाकर किया मौत के हवाले… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.