Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»चोट पाकिस्तान को तो दर्द चीन-US को क्यों, दो दुश्मन देश मुस्लिम मुल्क के लिए क्यों दिखा रहे दरियादिली?…
    विदेश

    चोट पाकिस्तान को तो दर्द चीन-US को क्यों, दो दुश्मन देश मुस्लिम मुल्क के लिए क्यों दिखा रहे दरियादिली?…

    By August 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चोट पाकिस्तान को तो दर्द चीन-US को क्यों, दो दुश्मन देश मुस्लिम मुल्क के लिए क्यों दिखा रहे दरियादिली?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार आतंकी हमलों से जूझ रहा है।

    सोमवार (26 अगस्त ) को भी बलूचिस्तान प्रांत में अलग-अलग आतंकी हमलों में 50 लोगों की मौत हो गई। यहां तक कि 14 पुलिसकर्मी भी इन हमलों में मारे गए।

    इसलिए, इन आतंकी घटनाओं के खिलाफ दो धुर विरोधी देशों चीन और अमेरिका ने पाकिस्तान को समर्थन देने का फैसला किया है।

    दोनों दुश्मन देशों ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान को मदद और समर्थन देने का वचन दिया है।

    बता दें कि चीन और अमेरिका में रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे और दोनों देश सामरिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से एक-दूसरे के दुश्मन माने जाते रहे हैं।

    जियो न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए पाकिस्तान के दीर्घकालिक क्षेत्रीय सहयोगी चीन ने ना केवल इन हमलों पर चिंता जताई है बल्कि पाकिस्तान को हरसंभव मदद देने का भरोसा जताया है।

    चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता लिन जियान ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि बीजिंग पाकिस्तान में हुए हमलों की कड़ी निंदा करता है तथा आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में देश को मजबूत समर्थन देना जारी रखेगा।

    लिन जियान ने कहा, “चीन सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। हम आतंकवाद विरोधी अभियानों को आगे बढ़ाने, सामाजिक एकजुटता और स्थिरता को बनाए रखने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान के प्रयासों में उसे दृढ़ समर्थन देना जारी रखेंगे।”

    चीनी प्रवक्ता ने पाकिस्तान के साथ आतंकवाद-रोधी और सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने देने तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद का वादा किया है।

    अमेरिका ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बलूचिस्तान के मुसाखाइल और अन्य क्षेत्रों में हुई आतंकी हिंसा पर चिंता जताई है।

    इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “कल के हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदना है।

    आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका पाकिस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।”

    दरअसल, पाकिस्तान का दक्षिणी-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान कई तरह के प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न प्रदेश है। इसके साथ ही सोने और तांबे की खदान भी इस इलाके में हैं, जिस पर कई चीनी परियोजनाएं संचालित हैं।

    इसके अलावा इसी प्रांत में एक बड़ा बंदरगाह है, जिसका नाम ग्वादर पोर्ट है। यह पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर में स्थित गहरे समुद्र का बन्दरगाह है।

    यह पोर्ट चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे योजना का मुख्य द्वार माना जाता है। इतना ही नहीं इसे महत्वाकांक्षी वन बेल्ट, वन रोड और समुद्री सिल्क रोड परियोजनाओं के बीच एक लिंक माना जाता है।

    दूसरी तरफ अमेरिका क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने और अपनी उपस्थिति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ साथ देने की रणनीति पर काम कर रहा है।

    अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रक्षा और आर्थिक संबंध भी रहे हैं। अमेरिका नहीं चाहता कि उसकी गैर मौजूदगी का फायदा चीन उठाए, इसलिए आतंकवाद पर नकेल कसने के बहाने अमेरिका भी चीन के साथ पाकिस्तान की मदद करने को तैयार है।

    The post चोट पाकिस्तान को तो दर्द चीन-US को क्यों, दो दुश्मन देश मुस्लिम मुल्क के लिए क्यों दिखा रहे दरियादिली?… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.