Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»बांग्लादेशी न्यूज एंकर की रहस्यमय मौत, झील में मिली लाश; आत्महत्या या साजिश, बना है सस्पेंस…
    विदेश

    बांग्लादेशी न्यूज एंकर की रहस्यमय मौत, झील में मिली लाश; आत्महत्या या साजिश, बना है सस्पेंस…

    By August 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेशी न्यूज एंकर की रहस्यमय मौत, झील में मिली लाश; आत्महत्या या साजिश, बना है सस्पेंस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक प्रमुख इलाके हाथिरझिल में एक महिला पत्रकार की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

    स्थानीय लोगों ने मंगलवार की रात झील में एक शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान 32 वर्षीय राहनुमा साराह के रूप में हुई है, जो एक निजी टेलीविजन चैनल में काम करती थीं।

    साराह के पति सायेद शुभ्र का दावा है कि उनकी पत्नी ने आत्महत्या की है।

    उन्होंने कहा कि साराह ने कुछ समय पहले ही उनसे अलग होने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन मौजूदा हालात की वजह से वे औपचारिक रूप से अलग नहीं हो पाए। पुलिस के मुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

    मंगलवार की रात साराह ने अपने घर नहीं लौटीं। उनके पति ने जब उन्हें फोन किया तो साराह ने कहा कि वह व्यस्त हैं। यह भी बताया गया है कि सात साल पहले दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी और हाल के दिनों में साराह ने अलग होने की इच्छा जताई थी।

    साराह की मौत के बाद बांग्लादेश की राजनीति में हलचल मच गई है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पुत्र सजीब वाजेद ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है।

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गाजी टीवी न्यूज रूम की संपादक राहनुमा साराह का शव हाथिरझिल से बरामद हुआ है। यह बांग्लादेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक और हमला है।”

    मौत से एक दिन पहले साराह ने सोशल मीडिया पर कुछ भावुक पोस्ट किए थे, जिसमें उन्होंने लिखा था, “मुझे उम्मीद है कि तुम्हारा सपना पूरा होगा।

    मुझसे जो भी योजनाएं अधूरी रह गईं, उसके लिए माफ करना। जीवन के हर पहलू में ईश्वर तुम्हें आशीर्वाद दें।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “जीने से बेहतर मरना है।”

    साराह की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, यह देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    क्या यह वास्तव में आत्महत्या थी या फिर इसके पीछे कोई और वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। देश में मौजूदा हालात के मद्देनजर इस घटना ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में खलबली मचा दी है।

    The post बांग्लादेशी न्यूज एंकर की रहस्यमय मौत, झील में मिली लाश; आत्महत्या या साजिश, बना है सस्पेंस… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.