Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»जापान में तूफान शानशान का कहर…..3 की मौत, भारी बारिश 
    विदेश

    जापान में तूफान शानशान का कहर…..3 की मौत, भारी बारिश 

    By August 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जापान में तूफान शानशान का कहर…..3 की मौत, भारी बारिश 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टोक्यो । दक्षिणी जापान में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ आए तूफान के कारण 3 लोगों की मौत हो गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि तूफान ‘शानशान’ ने सुबह दक्षिणी क्यूशू के सतसुमासेंदाई के पास दस्तक दी, जहां 24 घंटे में 60 सेमी. (23.6 इंच) तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम एजेंसी ने बताया कि तूफान के कारण देश के अधिकतर हिस्सों, विशेषकर क्यूशू के दक्षिणी इलाकों में तेज हवाएं चलने, ऊंची लहरें उठने और भारी बारिश की संभावना है।  इसके लिए सबसे ऊंचे स्तर की चेतावनी जारी की गई है। 
    जिन इलाकों में तूफान के लिए चेतावनी जारी की गई, वहां के लोगों से सामुदायिक केंद्रों और अन्य जन शेल्टरों में शरण लेने की अपील की गई है। तूफान‘शानशान’ क्यूशू के दक्षिणी द्वीप के आसपास सक्रिय रहा। यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है और 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार हवा चल रही है।  शहर के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, तूफान की दस्तक से पहले भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटना हुई। इससे गामागोरी में एक मकान ढह गया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मौसम विभाग और प्रशासनिक अधिकारी बड़े स्तर पर नुकसान को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि तूफान अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे जापानी द्वीपसमूह को अपनी चपेट में ले लेगा। इसके कारण बाढ़ और भूस्खलन का भी खतरा है। आपदा प्रबंधन मंत्री योशिफुमी मत्सुमुरा ने कहा कि तूफान के कारण तेज हवाओं के चलने, ऊंची लहरें उठने और भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी शहरों और द्वीपों को जोड़ने वाली सैकड़ों घरेलू उड़ानें गुरुवार को रद्द कर दी गईं और बुलेट ट्रेन तथा उप नगरीय रेलसेवाओं को भी रोकना पड़ा।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.