Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»पटना में चोरों का हमला: RJD विधायक की पत्नी से लूटी चेन, ई-रिक्शा सवार और दिव्यांग को भी बनाया निशाना 
    राज्य

    पटना में चोरों का हमला: RJD विधायक की पत्नी से लूटी चेन, ई-रिक्शा सवार और दिव्यांग को भी बनाया निशाना 

    By August 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पटना में चोरों का हमला: RJD विधायक की पत्नी से लूटी चेन, ई-रिक्शा सवार और दिव्यांग को भी बनाया निशाना 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आर ब्लाक गोलंबर से अटल पथ के बीच महज ढाई घंटे में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन की पत्नी और ई-रिक्शा सवार महिला के गले से चेन झपट ली।

    अपराधियों ने दोनों घटनाओं को पांच मीटर के दायरे में अंजाम दिया। हालांकि, ई-रिक्शा सवार महिला के गले से चेन झपटकर भाग रहे चोर को राहगीरों ने दबोच लिया।

    राहगीरों ने चोर की पिटाई कर दी और शास्त्रीनगर थाना पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान गर्दनीबाग के विक्की कुमार सिंह के रूप में हुई, जो मूल रूप से भोजपुर का निवासी है।

    विक्की पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस उसके साथी शाहरूख की तलाश में बाकरगंज में छापेमारी कर रही है, जो घटना के बाद चेन लेकर फरार हो गया।

    राजद विधायक की पत्नी के गले से चेन झपटने के मामले में सचिवालय थाने में दर्ज किया गया है। तीसरी घटना आलमगंज के बजरंगपुरी की हैं, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने बुजुर्ग महिला को धक्का देकर चेन झपटकर फरार हो गए।

    मार्निंग वाक पर निकली थी विधायक की पत्नी

    जहानाबाद विधायक कुमार कृष्ण मोहन की पत्नी रिंकू देवी रोज की तरह गुरुवार की सुबह मार्निंग वाक के लिए निकली थी।

    सुबह करीब आठ बजे वह सचिवालय थाना क्षेत्र के आर ब्लॉक गोलंबर के पास से अटल पथ की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी।

    इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी आए और उनके गले से चेन झपटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगलाने में जुट गई।

    ई-रिक्शा से कार्यालय जा रही थी महिला

    महेश नगर निवासी रंजना सुनेवाल एक निजी कंपनी में काम करती हैं। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह ई-रिक्शा से कार्यालय की तरफ जा रही थी।

    वह ई-रिक्शा के किनारे वाली सीट पर बैठी थी। जैसे ही ई-रिक्शा पुनाईचक के सामने अटल पथ पर पहुंचा, तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनके गले से चेन झपट कर भागने लगे।

    महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने पीछा कर एक अपराधी विक्की कुमार को दबोच लिया और उसकी वहीं पर पिटाई करने लगे।

    थोड़ी देर में शास्त्रीनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह उसे भीड़ से अगल किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    उसका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस की एक टीम उसके दूसरे साथी की तलाश में जुटी है, जिसके पास सोने की चेन की हैं।

    वॉकर लेकर टहल रही दिव्यांग महिला से छीनी चेन

    आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी मोहल्ला में बुधवार की शाम घर के बाहर वाकर लेकर टहल रहीं दिव्यांग वृद्ध महिला के गले से बाइक सवार तीन अपराधियों ने सोने की चेन झपट ली।

    बजरंगपुरी निवासी सुरेश राय ने बताया कि 65 वर्षीय मां नंदा देवी शाम लगभग 5:50 बजे घर के समीप गली में वाकर लेकर टहल रही थीं। उसी समय बाइक सवार अपराधी आ पहुंचे।

    बाइक पर पीछे बैठा तीसरा युवक उतरा और तीन कदम बढ़कर महिला के गले से सोने की चेन झपटकर साथी की बाइक पर चढ़कर फरार हो गया। चेन खींचने के दौरान बदमाश द्वारा धक्का लगने से दिव्यांग महिला वाकर समेत जमीन पर गिर पड़ीं।

    घायल महिला का स्वजन इलाज करा रहे हैं।सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। दो अपराधियों ने हेलमेट पहन रखी थी।

    मोबाइल छीनकर भागे बदमाश को पुलिस ने दबोचा

    परसा बाजार थाना क्षेत्र के रमेश कालोनी में फोन पर बात करते हुए जा रही महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    उसके पास से घटना में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपित की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।
     

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.