Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में लूट की पुलिस की लापरवाही, पीड़ित ने खुद निकाली सीसीटीवी फुटेज
    राज्य

    नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में लूट की पुलिस की लापरवाही, पीड़ित ने खुद निकाली सीसीटीवी फुटेज

    By August 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में लूट की पुलिस की लापरवाही, पीड़ित ने खुद निकाली सीसीटीवी फुटेज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में तीन दिन पहले हुई लूट के मामले में पुलिस की लापवाही जारी है। दरअसल पहले पुलिस ने इस मामले में लूट की जगह स्नैचिंग का केस दर्ज कर दिया था। बात आला अधिकारियों तक पहुंची तो भी पुलिस हरकत में नहीं आई। वारदात को तीन दिन बीत चुके हैं। जांच अधिकारी ने अभी तक घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया है। ऐसे में पीड़ित ने ही लोगों से मदद लेकर इलाके में लगे CCTV कैमरे से ‌वारदात की फुटेज निकलवाई है। जिससे साफ हो गया है कि बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

    क्या है पूरी वारदात?
    बता दें कि 26-27 अगस्त की रात करीब 3 बजे गांव से लौट रहे गौरव शुक्ला उनके चाचा और भाई के साथ न्यू उस्मानपुर थाना इलाके के साढ़े 3 पुश्ते पर लूट की वारदात हुई थी। स्कूटी पर आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनके दो मोबाइल के अलावा बैग लूट लिया था। बैग में 6,500 कैश और लैपटॉप था। पीड़ित ने आरोपियों के फरार होने के बाद PCR कॉल की थी। इसके बाद थाने चले गए थे। बयान लेने वाले पुलिसकर्मी ने CHO की बेइज्जती होने का हवाला देकर बयान में पिस्टल ना बोलने की बात कही थी। उसने यह भी कहा था कि पिस्टल लिखवाओगे भी तो हम नहीं लिखेंगे। अगर लिखा भी तो तुम्हें ही बार-बार बुलाकर परेशान करेंगे। जिसके कारण पीड़ित ने पिस्टल वाली बात बयान से हटा दी थी। जिसकी मदद से पुलिस ने लूट के केस को स्नैचिंग का केस बना दिया था।

    ना आने का यह बहाना बनाया
    बात मीडिया में आई तो 28 अगस्त को IO ने पीड़ित को कॉल कर थाने आने के लिए कहा। मगर कुछ देर बाद IO ने फिर कॉल की और कहा कि मैं वहां आउंगा और CCTV फुटेज देखूंगा। पीड़ित उस समय काम पर गया हुआ था। IO ने रात 8 बजे आने के बाद कॉल करने के लिए कहा था। पीड़ित ने उन्हें कॉल की तो IO ने कॉल नहीं उठाई। कुछ देर बाद किसी दूसरे पुलिसकर्मी से कॉल करवाई। जिसने बताया कि IO के रिश्तेदार की बेटी की तबीयत खराब हो गई है, हम दोनों ही आने वाले थे, लेकिन अब नहीं आ पाएंगे। इसके बाद पीड़ित से पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया। हताश पीड़ित ने खुद लोगों की मदद से इलाके में लगे कैमरे की फुटेज निकलवाई।

    यह बोली पुलिस
    वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, स्नैचिंग के केस को लूट केस में बदला जा रहा है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द वो भी पकड़ लिए जाएंगे। वहीं जिन पुलिसवालों ने लूट के केस को स्नैचिंग का केस बनाया उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.