Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»चिकित्‍सकों और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की सुरक्षा के लिए छत्‍तीसगढ़ के अस्‍पतालों में बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे
    छत्तीसगढ़

    चिकित्‍सकों और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की सुरक्षा के लिए छत्‍तीसगढ़ के अस्‍पतालों में बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे

    By August 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चिकित्‍सकों और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की सुरक्षा के लिए छत्‍तीसगढ़ के अस्‍पतालों में बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    पश्चिम बंगाल के आरजी कर अस्‍पताल में महिला ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या की घटना के बाद अब चिकित्‍सकों और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की सुरक्षा के लिए छत्‍तीसगढ़ के अस्‍पतालों में बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को आंबेडकर अस्‍पताल और डीकेएस हॉस्पिटल की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया।

    समीक्षा बैठक के बाद स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े आंबेडकर अस्‍पताल की सुरक्षा लिए 24 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी। इसमें 12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी आंबेडकर अस्‍पताल में तैनात होंगे, जबकि 12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी हॉस्टल की निगरानी करेंगे। यह कदम चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी पर्याप्त मात्रा में लगाए जाएंगे। इन कैमरों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करेंगे। इसके साथ ही अस्पतालों के बाहरी और आंतरिक सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा।

    साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जायसवाल ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द से जल्द मिले, इसके लिए आधुनिक मशीनों की खरीदारी की योजना बनाई जा रही है। यह कदम पोस्टमार्टम प्रक्रिया को तेज और सुचारू बनाने के लिए उठाया गया है।

    मेकाहारा में एम्स जैसी सुविधा
    मंत्री जायसवाल ने कहा, प्रदेश के सबसे बड़े आंबेडकर अस्‍पताल में मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्‍सा सुविधा मिल सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मेकाहारा अस्पताल में भी एम्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है, जिससे मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

    डीकेएस हॉस्पिटल के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
    स्वास्थ्य मंत्री ने डीकेएस हॉस्पिटल के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए उपकरण और लैब की मंजूरी शामिल है, जिसे अगले 6 महीनों में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।

    बस्तर में घायल जवानों के लिए सुविधाएं
    छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर संभाग में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल जवानों को अब रायपुर शिफ्ट नहीं किया जाएगा। सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं जगदलपुर के अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे जवानों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सके।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.