Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»LG ने मांडी गांव में सड़क सुधार और नाले के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये का बजट पास किया
    राज्य

    LG ने मांडी गांव में सड़क सुधार और नाले के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये का बजट पास किया

    By August 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    LG ने मांडी गांव में सड़क सुधार और नाले के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये का बजट पास किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली के मांडी गांव में लोग काफी समय से टूटी सड़कों और गंदगी के अंबार से परेशान हैं. सड़कों पर गड्ढों की वजह से जगह-जगह पानी भर जाता है. स्कूली बच्चों का यहां से आना-जाना भी मुश्किल है. सड़क में नाले और बरसात का पानी भरने के कारण यहां से गुजरने वाली गाड़ियों का कई बार एक्सीडेंट हो जाता है. यह सड़क दर्जनों गांव के लिए मुख्य मार्ग है, यही नहीं इसका इस्तेमाल गुरुग्राम आने-जाने वाले लोग भी करते हैं. जिसके बाद अब LG (Shri Vinai Kumar Saxena) ने सड़क की मरम्मत के लिए 3 करोड़ रुपये का बजट पास किया और नाले का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है. जल्द ही यहां के लोगों को टूटी सड़कों और गंदगी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.

    एंबुलेंस के लिए रास्ता निकालना मुश्किल
    टूटी सड़कों की वजह से दर्जनों गांव में आपातकाल की स्थिति में एंबुलेंस का निकलना या फिर बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक बीमार व्यक्ति को एंबुलेंस में ले जाने के दौरान कई बार मरीजों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

    हरदीप पुरी और रमेश बिधूड़ी की भूमिका
    बदहाल सड़क का काम शुरू होने में सबसे बड़ा योगदान स्थानीय लोगों का है. इस क्षेत्र के समाजसेवी ऋषिपाल महाशय ने मांडी रोड की समस्या को लेकर कई महीनों तक तमाम विभाग के अलावा केंद्र सरकार राज्य सरकार को लगातार पत्र लिखा. इस सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए  केंद्र सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे हरदीप पुरी ने इसका ऑर्डर पास कर दिया था. पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने भी तीन बार संसद मे आवाज उठाई. नाले का काम शुरू करने के लिए LG (Shri Vinai Kumar Saxena) ने भी दिसंबर 2023 में आदेश दे दिया, लेकिन बेहद व्यस्त रास्ता होने की वजह से ट्रैफिक पुलिस के तरफ से महीनों तक NOC नहीं मिली. इस वजह से नाले का काम महीनों तक अधर में लटका रहा.

    सितंबर तक काम पूरा करने की योजना
    ऋषिपाल महाशय ने बताया की इस कार्य के शुरू होने के बाद उन्होंने PWD के अधिकारियों से बात की. उनका कहना है कि सितंबर के महीने तक इसे पूरा कर लिया जाएगा. उसके बाद बहुत जल्द सड़क निर्माण का भी कार्य शुरू किया जाएगा. इस सड़क और नाले को बनाने के लिए दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने तीन करोड़ का बजट पास किया है, जिसमें सीवर पाइप लाइन भी डाला जाएगा.

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.