Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»मनोरंजन»“तलाक की अटकलों के बावजूद वायरल हुआ Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai का दुबई एयरपोर्ट वीडियो, फैंस ने किया सच का खुलासा!”
    मनोरंजन

    “तलाक की अटकलों के बावजूद वायरल हुआ Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai का दुबई एयरपोर्ट वीडियो, फैंस ने किया सच का खुलासा!”

    By September 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “तलाक की अटकलों के बावजूद वायरल हुआ Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai का दुबई एयरपोर्ट वीडियो, फैंस ने किया सच का खुलासा!”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बी-टाउन का पावर कपल कहे जाने वाले अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच पिछले कुछ महीने से अनबन की खबरें आ रही हैं। बीते महीने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी समारोह में अलग-अलग पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या ने अलग होने की खबरों को और हवा दे दी। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में एक-दूसरे के साथ शादी की थी। शादी के चार साल बाद कपल एक बेटी का माता-पिता बना था, जिसका नाम उन्होंने आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) रखा। अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ की वजह से हमेशा चर्चा में रहते थे। हालांकि, कुछ महीनों से ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है।

    दुबई से वायरल अभिषेक-ऐश्वर्या का वीडियो

    अलग होने की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। 1 सितंबर को ऐश्वर्या राय के फैन क्लब से एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो दुबई एयरपोर्ट का है। क्लिप में देखा जा सकता है कि रेड हुडी और पैंट में अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ बस में बैठने के लिए जा रहे हैं।  वीडियो में ऐश्वर्या राय ऑल-ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक सूट के साथ खुले बाल और काला चश्मा लगाया हुआ था। वहीं, उनकी बेटी आराध्या ब्लू जींस और पिंक टॉप में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लाइट पिंक कलर का स्कार्फ भी लिया है। यह वीडियो देख लोग सोच रहे हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच सब ठीक है, लेकिन कुछ नेटिजंस इसे पुराना वीडियो बता रहे हैं।

    क्या है वीडियो की सच्चाई?

    एक यूजर का कहना है कि यह वीडियो पिछले साल दुबई में आयोजित एक अवॉर्ड शो का है। वहीं, एक फैन ने आराध्या का हेयर बैंग्स नोटिस किए। यूजर का कहना है कि यह वीडियो पुराना हो सकता है, क्योंकि अब आराध्या के हेयर बैंग्स नहीं हैं। जुलाई महीने में ही आराध्या मां ऐश्वर्या के साथ अनंत अंबानी की शादी में पहुंची थीं और उस वक्त उनके बैंग्स नहीं थे। ज्यादातर यूजर्स यही कह रहे हैं कि यह पुराना वीडियो है। 

    Related Posts

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025

    सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

    March 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.