Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»वेनेजुएला पर क्यों बरसा अमेरिका, राष्ट्रपति मादुरो का प्राइवेट जेट भी छीना…
    विदेश

    वेनेजुएला पर क्यों बरसा अमेरिका, राष्ट्रपति मादुरो का प्राइवेट जेट भी छीना…

    By September 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वेनेजुएला पर क्यों बरसा अमेरिका, राष्ट्रपति मादुरो का प्राइवेट जेट भी छीना…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इधर अमेरिका वेनेजुएला पर एक्शन मोड में आ गया है।

    इस कड़ी में अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के निजी जेट डसॉल्ट फाल्कन 900EX को जब्त कर लिया है। 13 मिलियन डॉलर मूल्य के इस विमान को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में ले जाया गया है।

    अमेरिकी अधिकारियों ने तर्क दिया है कि इसे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से खरीदा और निर्यात किया गया था।

    यह विमान वेनेजुएला की एक सैन्य सुविधा के लिए था लेकिन इसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए भी किया जाता था जिससे मादुरो की पहुंच और बढ़ गई थी।

    अमेरिकी अधिकारी मैथ्यू एस. एक्सेलरोड ने जब्ती की बात की पुष्टि करते हुए कहा, “इस जब्ती से एक स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि प्रतिबंधित वेनेजुएला के अधिकारियों के लाभ के लिए अमेरिका से अवैध रूप से खरीदा विमान यूं ही नहीं उड़ सकते।”

    अटॉर्नी जनरल मेरिक बी. गारलैंड ने स्थिति की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा, “अमेरिका उन लोगों का पीछा करना जारी रखेगा जो हमारे प्रतिबंधों और निर्यात नियमों का उल्लंघन करते हैं ताकि उन्हें अमेरिका की सुरक्षा को नुकसान करने लिए अमेरिकी संसाधनों का उपयोग करने से रोका जा सके।”

    मादुरो करते हैं इस्तेमाल

    ‘द जेट’ की तुलना वेनेजुएला के एयर फोर्स वन के साथ की जाती है। इसका इस्तेमाल मादुरो और दूसरे हाई रैंकिंग वाले वेनेजुएला के अधिकारी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आवागमन के लिए करते हैं।

    डसॉल्ट द्वारा 1984 में तैयार किया गया डसॉल्ट फाल्कन 900EX एक मशहूर निजी जेट है जो अपनी लंबी दूरी की क्षमताओं के लिए जाना जाता है। फ्रांसीसी वायु और स्पेस फोर्स और जापान तटरक्षक बल सहित कई देशों की सरकार इसका प्रयोग करते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए फिट

    डसॉल्ट फाल्कन 900EX में कई खूबियां हैं जिसकी लंबाई 66.4 फीट, पंखों का फैलाव 63.4 फीट और अधिकतम क्रूज़िंग स्पीड 482 नॉट (555 मील प्रति घंटा) है। यह 4,500 समुद्री मील (5,175 मील) तक यात्रा कर सकता है और 51,000 फीट की सेवा सीमा तक पहुंच सकता है जिससे यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए फिट बैठता है।

    The post वेनेजुएला पर क्यों बरसा अमेरिका, राष्ट्रपति मादुरो का प्राइवेट जेट भी छीना… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.