Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»धर्म»महर्षि दुर्वासा की तपोभूमि है आजमगढ़, भगवान राम ने की थी शिवलिंग की स्थापना, जुड़ी है खास ये मान्यताएं
    धर्म

    महर्षि दुर्वासा की तपोभूमि है आजमगढ़, भगवान राम ने की थी शिवलिंग की स्थापना, जुड़ी है खास ये मान्यताएं

    By September 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महर्षि दुर्वासा की तपोभूमि है आजमगढ़, भगवान राम ने की थी शिवलिंग की स्थापना, जुड़ी है खास ये मान्यताएं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्वासा ऋषि धाम आजमगढ़ जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि दुर्वासा 12 वर्ष की आयु में चित्रकूट से फूलपुर के गजड़ी गांव के पास तमसा- मंजूसा नदी के संगम पर आकर कई वर्षों तक घोर तपस्या की थी. सती अनुसुइया और अत्रि मुनि के पुत्र महर्षि दुर्वासा सतयुग, त्रेतायुग और द्वापर युग में इस स्थान पर तपस्या करते रहे.

    भगवान शिव और पार्वती का है गहरा नाता

    प्राचीन समय में हजारों की संख्या में विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने के लिए यहां आते थे.  इस स्थान का भगवान शिव और माता पार्वती से भी गहरा नाता है. श्रावण मास, कार्तिक मास सहित विभिन्न पर्वों पर प्रतिवर्ष यहां मेले का आयोजन होता है, जिसमें श्रद्धालु यहां स्नान एवं दर्शन के लिए आते है. आश्रम में एक शांत और पवित्र वातावरण है, जहां श्रद्धालु आत्म-साधना और ध्यान करने के लिए आते हैं. यहां कई मंदिर और पूजा स्थल है, जहां श्रद्धालु प्रार्थना और पूजा करते हैं. आश्रम में एक बड़ा पुस्तकालय भी है. इसमें  प्राचीन ग्रंथ और धर्मशास्त्र की पुस्तकें उपलब्ध है.

    88 हजार ऋषियों के साथ किया था तप

    माना जाता है कि सतयुग, त्रेतायुग और द्वापर युग में तो महर्षि दुर्वासा ने यहां 88 हजार ऋषियों के साथ तपस्या और यज्ञ किया था, लेकिन कलयुग का आरंभ होते ही ऋषि दुर्वासा उसी स्थान पर अंतर्ध्यान हो गए.  इस आश्रम में आज भी ऋषि दुर्वासा की भव्य प्राचीन मूर्ति स्थापित है. ऋषि दुर्वासा अत्यंत ज्ञानी होने के साथ क्रोधी स्वभाव के भी थे. उनके इसी क्रोध के कारण देवी-देवता भी उनसे भयभीत रहते थे. महादेव से लेकर देवराज इंद्र तक ऐसे कोई देवी या देवता ना थे जो दुर्वासा ऋषि के गुस्से के भागी ना बने हों.

    महर्षि दुर्वासा भगवान शिव के हैं रुद्र अवतार

    महर्षि दुर्वासा को भगवान शिव का रुद्र अवतार माना जाता है. वह अपने क्रोध के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने श्राप से कई लोगों को दंडित किया. इसलिए, वे जहां कहीं भी जाते थे लोग देवता की तरह उनका आदर करते थे ताकि वे प्रसन्न रहें और क्रोधित होकर कोई श्राप ना दें. आज़मगढ़ में दुर्वासा, दत्तात्रेय और चंद्रमा तीनों ऋषियों के धाम है. पौराणिक मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में भगवान श्रीराम यहां आए थे और यहांशिवलिंग की स्थापना की थी. तब महर्षि दुर्वासा का आश्रम यहीं पर था. यह धरती आध्यात्मिक ऋषि मुनियों की तपोस्थली रही है. आज़गमढ़ आध्यत्मिक जगत में अपना विशेष स्थान रखता है.

    पंचकोसी परिक्रमा के बिना अधूरी मानी जाती है यात्रा

    मान्यता है कि दुर्वासा धाम में आने वाले भक्त जब तक पंचकोसी परिक्रमा पूरी ना करें, तब तक यहां की यात्रा अधूरी मानी जाती है. तमसा नदी के किनारे ही त्रिदेवों के अंश चंद्रमा मुनि आश्रम, दत्तात्रेय आश्रम और दुर्वासा धाम स्थित है. इन तीनों पावन स्थलों की परिक्रमा करके पांच कोस की दूरी तय की जाती है. इन तीनों धामों की यात्रा के बिना श्रद्धालुओं को पुण्य लाभ नहीं मिलता है. इसलिए, यहां आने वाले सभी भक्त पंचकोसी परिक्रमा जरूर करते हैं. हर साल यहां कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है, यहां दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.