Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राजनीती»सैम पित्रोदा ने राहुल को बताया राजीव गांधी से अच्छा विचारक
    राजनीती

    सैम पित्रोदा ने राहुल को बताया राजीव गांधी से अच्छा विचारक

    By September 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सैम पित्रोदा ने राहुल को बताया राजीव गांधी से अच्छा विचारक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी को अपने पिता राजीव गांधी से अच्छा रणनीतिकार और विचारक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेता भारत के विचार के संरक्षक हैं। राहुल गांधी में भविष्य के प्रधानमंत्री के सभी गुण हैं। पित्रोदा ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा की ओर से किए गए हमले को फर्जी करार दिया। पित्रोदा ने राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा को लेकर कहा कि वह आधिकारिक क्षमता के तहत अमेरिका नहीं आ रहे हैं। बल्कि उनको व्यक्तिगत स्तर पर कैपिटल हिल में कुछ लोगों से बातचीत करनी है। वह थिंक टैंक के लोगों से मिलेंगे और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में भी बातचीत करेंगे।
    पित्रोदा ने कहा कि उन्होंने राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, वीपी सिंह, चंद्रशेखर और एचडी देवेगौड़ा जैसे कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि राहुल और राजीव के बीच अंतर यह है कि राहुल कहीं अधिक बौद्धिक, विचारक हैं और राजीव थोड़ा अधिक काम करने वाले थे। उनका डीएनए एक जैसा है, उनकी चिंताएं एक जैसी हैं। वह वास्तव में बेहतर भारत बनाने में विश्वास रखते हैं। उनकी कोई बड़ी व्यक्तिगत ज़रूरतें भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल राजीव गांधी से कहीं अधिक रणनीतिकार हैं। वे अलग-अलग समय, अलग-अलग उपकरण, अलग-अलग अनुभव रखते हैं। उनको अपने जीवन में दो बड़े दर्द झेलने पड़े थे। पहला अपनी दादी की मौत का और दूसरा पिता की मौत का।
    पित्रोदा ने कहा कि सामूहिक रूप से उस भारत का निर्माण करना हमारा काम है जिसकी हमारे संस्थापकों ने कल्पना की थी। राहुल गांधी की छवि आखिरकार वैसी ही बन रही है जैसे वह हैं। भारत जोड़ों यात्रा ने इसमें मदद की है।
    उन्होंने कहा कि पहले मीडिया में बनाई गई छवि एक व्यक्ति के खिलाफ सुनियोजित अभियान पर आधारित थी। जहां उनको बदनाम करने के लिए लाखों-करोड़ों डॉलर खर्च किए गए थे। वह उच्च शिक्षित थे तो लोगों ने कहा कि वह कभी कॉलेज नहीं गया। पित्रोदा ने कहा कि बहुत सारा पैसा खर्च करके उनकी झूठी छवि बनाई गई थी। मैं राहुल गांधी को बहुत श्रेय देता हूं कि वे लंबे समय तक इससे लड़ते रहे और जीवित रहे, कोई और होता तो नहीं बच पाता।
    इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा ने कहा कि आप हर समय सभी लोगों से झूठ नहीं बोल सकते। लोग अब यह देखने लगे हैं कि कहा गया था कि हम 20 मिलियन नौकरियां पैदा करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किय। कहा गया था कि काला धन वापस लाया जाएगा, यह भी नहीं हुआ।
    उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल पीएम बनने में बहुत सक्षम हैं। वह एक सभ्य इंसान हैं। शिक्षित हैं। उनमें भावी प्रधानमंत्री के सारे गुण हैं।  लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर पित्रोदा ने कहा कि पिछले चुनाव में डर था कि बीजेपी को 400 सीटें मिलेंगी। यह पूर्ण बहुमत होता तो कई लोगों के फैसले पर असर डाल सकता था।

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.