Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-सरगुजा में मूक-बधिर महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-सरगुजा में मूक-बधिर महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

    By September 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-सरगुजा में मूक-बधिर महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सरगुजा.

    छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक महिला हवस का शिकार हो रही हैं। तीन दिन पहले रायगढ़ में एक मूक-बधिर महिला के साथ पड़ोसी ने ही रेप किया। इसके बाद आज शनिवार को सरगुजा से एक और मामला सामने आ गया है। सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

    इससे पहले बीते महीने में 10-10 के भीतर तीन अलग-अलग जिलों में रेप और गैंगरेप का मामला सामने आया था। बलत्कार के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महिला घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य अन्य कामों से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान मौका देखकर केदमा चौकी क्षेत्र के रहने वाले आरोपी मनीष कंवर ने महिला को घर में अकेली और असहाय पाकर उसके साथ अनाचार किया है। घटना के बाद दुष्कर्म के पीड़िता महिला ने उदयपुर थाना पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म
    इससे पहले रायगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना का आक्रोश थम नहीं पाया था कि अब एक बार फिर से मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। कोतरा रोड थाना क्षेत्र में एक सितंबर की शाम 29 साल की एक मूकबधिर युवती अपने भाई के घर में थी। इस दौरान उसका भाई और भाभी किराने का सामान लेने बाजार गए थे। इस बीच सुनसान घर देख उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक संतोष विश्वकर्मा उसके घर में घुसा और फिर जबरदस्ती युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। वहीं मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म
    राजधानी रायपुर के बस स्टैंड में 31 अगस्त को एक अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, जहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। टिकरापारा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को दिया, महिला के बेसुध होने पर बस के अंदर दुष्कर्म किया। अधेड़ महिला परिवार से विवाद की वजह से पिछले तीन दिनों से घर छोड़कर रायपुर बस स्टैंड के पास रह रही थी। इस दौरान आरोपी ने अधेड़ महिला को निशाना बनाकर आबरू लूट ली। जांच पड़ताल के बाद आरोपी बस ड्राइवर सोनी लाल झरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    आदिवासी महिला को बनाया हवस का शिकार
    दूसरी ओर रायगढ़ जिले में 19 अगस्त की शाम रायगढ़ आने के लिए बस का इंतजार कर रही आदिवासी महिला को कुछ युवकों ने ग्राम केसाईपाली से उठाकर पास के तालाब में ले गए। इसके बाद बारी-बारी से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना के बारे में एक स्थानीय युवक ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 18 से 21 साल है और तालाब के पास लाकर लगभग पांच घंटे तक युवकों ने बलात्कार किया। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि गैंगरेप के छह आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं एक नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

    युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
    केशकाल थाना क्षेत्र में नौ अगस्त की शाम एक युवती के साथ हुए सामूहिक अनाचार (गैंगरेप) की घटना के 20 दिन बाद मामला सामने आया। घटना के बाद बदनामी के डर से पीड़िता और उसके परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी, लेकिन 29 अगस्त को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ केशकाल थाना पहुँचकर पूरे मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई और न्याय की मांग की। इसके बाद पुलिस की तत्परता और संयुक्त टीम के समन्वय के चलते कुछ ही घंटों में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। लगातार इस तरह की घटनों से पूरा छत्तीसगढ़ शर्मसार हो गया है। प्रदेश के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तरह-तरह सवाल उठने लगा है। आखिर प्रदेश की महिलाएं खुद को कब सुरक्षित महसूस करेंगी। कब सुरक्षा व्यवस्था सही होगा। महीने भर में दुष्कर्म की घटना को देखते हुए अब महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.