Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»मनोरंजन»अंकिता लोखंडे की नई वीडियो वायरल, ‘ओवरएक्टिंग की दुकान’ का नया टैग
    मनोरंजन

    अंकिता लोखंडे की नई वीडियो वायरल, ‘ओवरएक्टिंग की दुकान’ का नया टैग

    By September 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और ट्रोलर्स का नाता काफी पुराना है। अंकिता लोखंडे कुछ भी करती हैं, ट्रोल्स उनकी टांग खिंचाई करना बिल्कुल नहीं भूलते हैं। प्रोफेशनल से ज्यादा अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल लाइफ के चलते ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे काफी हैरान-परेशान सी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अंकिता को ओवरएक्टिंग करने के लिए खूब सुनाया है। बता दें कि एक्ट्रेस का ये वीडियो गणपति दर्शन के बाद का ही है।

    अंकिता लोखंडे ने कई सेलेब्स के घर गणपति दर्शन करने पहुंची थीं। वहीं एक्ट्रेस और पति विक्की जैन ने अपने घर पर भी बप्पा का स्वागत किया है। बीते रविवार को ही अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें भी शेयर की थीं। एक तस्वीर में अंकिता-विक्की के साथ बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली नजर आए तो वहीं दूसरी तस्वीर में अंकिता के साथ उनके क्लोज फ्रेंड संदीप दिखे। गणपति दर्शन के बाद वाला अंकिता लोखंडे का वीडियो फिलहाल तो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में अंकिता अपने ड्राइवर को तेज आवाज लगा रही हैं। वहीं पैपराजी उन्हें बता रहे हैं कि आखिर उनकी गाड़ी किस तरफ है। अंकिता के इस वीडियो को देखकर एक शख्स ने लिखा है, 'इसकी ओवरएक्टिंग कभी खत्म नहीं होती है।' वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है, 'अंकिता मैडम आप ओवरएक्टिंग की दुकान हैं।'

    जहां एक ओर ट्रोलर्स अंकिता लोखंडे की टांग खिंचाई करने में लगे हुए हैं। वहीं फैंस अंकिता लोखंडे से डिमांड करने में लगे हुए हैं। दरअसल संजय लीला भंसाली के साथ अंकिता लोखंडे की तस्वीर देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस का कहना है कि अंकिता को जल्द ही संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहिए। बता दें कि कई साल पहले संजय लीला भंसाली ने अंकिता को कई ऑफर्स दिए थे, हालांकि उस वक्त उन्होंने सारे ऑफर्स रिजेक्ट कर दिए थे।

    Related Posts

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025

    सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

    March 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.