Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»पुलिस का चॉपर, 2000 जवान तब जाकर गिरफ्तार हुआ पादरी, सेक्सुअल हैरेसमेंट का है आरोप…
    विदेश

    पुलिस का चॉपर, 2000 जवान तब जाकर गिरफ्तार हुआ पादरी, सेक्सुअल हैरेसमेंट का है आरोप…

    By September 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुलिस का चॉपर, 2000 जवान तब जाकर गिरफ्तार हुआ पादरी, सेक्सुअल हैरेसमेंट का है आरोप…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फिलीपींस में धर्म के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

    फिलीपींस पुलिस ने रविवार को स्वंयभू भगवान का बेटा अपोलो क्विबोलोय को गिरफ्तार कर लिया है। अपोलो फिलीपींस के ही किंगडम ऑफ जीसस क्राइस्ट चर्च में पादरी है।

    74 वर्षीय पादरी के ऊपर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म, चाइल्ड सेक्स ट्रैफिकिंग, यौन अपराध और मानव तस्करी जैसे घिनौने आरोप हैं।

    लगातार दो हफ्तों तक उसके अनुयायियों से जूझने के बाद पुलिस को रविवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। इस अभियान के दौरान पुलिस के करीब 2 हजार जवान और कई हेलिकॉप्टर लगातार जुटे रहे।

    अपोलो क्विबोलोय फिलीपींस में एक बड़ा धार्मिक नाम है। उसकी जान पहचान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिलीपींस के पिछले राष्ट्रपति उसके बहुत ही खास दोस्त थे।

    अपोलो ने अपने इस प्रभुत्व को जमाने की शुरुआत 1985 से ही कर दी थी, जब उसने किंगडम ऑफ जीसस क्राइस्ट की स्थापना की थी।

    इस संगठन के आज केवल फिलीपींस में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में करीब 200 से ज्यादा देशों में लाखों अनुयायी हैं। यह स्वंय को भगवान का बेटा बताकर प्रचारित करता था और इसाई धर्म के बारे में लोगों को मार्गदर्शित करता था।

    सेक्स ट्रैफिकिंग समेत लगे कई घिनौने आरोप

    अपोलो पर आरोप है कि उसने धार्मिक प्रभाव में लाकर सैकड़ों महिलाओं और बच्चों को अपना निजी गुलाम बना लिया और उनसे मन चाहे काम करवाता था।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अपोलो के ज्यादातर शिकार नाबालिग बच्चे होते थे, जिनको उसका निजी असिस्टेंट के तौर पर भर्ती किया जाता था और फिर वह उनका यौन शोषण करता था।

    2021 में अमेरिका में अपोलो के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ था जिसके अनुसार अपोलो अपने निजी कर्मचारियों के साथ सेक्सुअल हैरिसमेंट करता था और उनके मना करने पर उनको नरक की आग में जलाने की धमकी देता था। वह लोगों से लिखवाता था कि उन्होंने अपना पूरा जीवन और शरीर अपोलो को समर्पित कर दिया है।

    अब पुलिस की गिरफ्त में कथित ‘भगवान का बेटा’

    अपोलो को एफबीआई ने 2021 में ही मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल कर लिया था लेकिन अपने मजबूत राजनीतिक समर्थन के कारण वह हमेशा ही बचता रहा।

    लेकिन लगातार उसकी हरकतों की शिकायत मिलने के बाद फिलीपींस सुरक्षा बलों ने चर्च पर रेड मारी। करीब 2000 जवानों ने चर्च को दो हफ्तों तक घेरे रखा।

    लेकिन उसके अनुयायियों ने उसकी गिरफ्तारी नहीं होने दी। वह उसे बचाने के लिए ढाल की तरह खड़े हो गए। उसकी गिरफ्तारी के पहले पुलिस को वहां पर थर्मल इमेजिंग और रडार सिस्टम का भी उपयोग करना पड़ा।

    पूरे परिसर के चारों तरफ पुलिस के हेलिकॉप्टर लगातार चक्कर लगाते रहे। फिर आखिरकार रविवार की रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ही लिया।

    The post पुलिस का चॉपर, 2000 जवान तब जाकर गिरफ्तार हुआ पादरी, सेक्सुअल हैरेसमेंट का है आरोप… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.