Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

    adminBy adminNovember 22, 2023Updated:November 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन अपने ओड़िशा प्रवास के दूसरे दिन आज भुवनेश्वर मे स्वतंत्र ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर हरकृष्ण महताब की जयंती समारोह में शामिल हुए।

    उक्त समारोह के मुख्य अतिथि श्री हरिचंदन ने डॉक्टर महताब के सपनों के अनुरूप ओडिशा राज्य के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्यों को एकजुट करने में डॉक्टर महताब की भूमिका अद्वितीय और  महत्वपूर्ण थी।

    उनके कार्यकाल  में ओडिशा का बहुमुखी विकास हुआ। अपने छात्र जीवन के दौरान ही देश को स्वतंत्र देखने के लिए वे स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो गये और आम लोगों तक स्वतंत्रता चेतना का संदेश फैलाया।

    श्री हरिचंदन ने कहा कि महात्मा गांधी के आह्वान से प्रेरित होकर अनेक लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी। डॉ महताब ने लोगों में अंग्रेजों के खिलाफ जागृति पैदा करने के लिए प्रजापुर नामक एक दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित किया।

    उन्होंने आगे कहा कि डॉ महताब ने अपने राजनीतिक जीवन के अलावा साहित्य, संस्कृति विकास और संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किए हैं, जिन्हें ओडिशा के लोग हमेशा याद रखेंगे।

    ओड़िशा साहित्य को समृद्ध करने और ओडिशा में नए लेखकों को तैयार करने के लिए, वह ‘झंकार’ साहित्यिक पत्रिका प्रकाशित करते थे और साहित्यिक लोगों को एक साथ लाने के लिए उत्सव का आयोजन करते थे।

    डॉक्टर महताब उद्योग,व्यापार और संस्कृति के विकास के लिए ओड़िसा के अग्रदूत थे।

    समारोह में विभिन्न स्थानों से पारंपरिक परिधानों के साथ आये सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों को राज्यपाल ने अपने पूर्ववर्तियों के गौरव, वीरता एवं विजय की कहानियों की याद दिलायी तथा उन्हीं की तरह अन्याय से लड़ने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर राज्यपाल के साथ जटनी विधायक सुरेश रौथराई, पूर्व विधायक फिलिप श्रीचंदन, समिति के सदस्य और प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

    admin
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    सूरजपुर : जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि की गई प्रदान

    November 18, 2025

    पक्के मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय,आजीविका हुई सुदृढ़

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.