Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरार की अफवाह: गुजरात पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
    राज्य

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरार की अफवाह: गुजरात पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

    By September 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरार की अफवाह: गुजरात पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्टैच्यू गिरने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट सामने आई थी। इसमें दावा किया गया था कि गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में स्थिति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरारें पड़ गई है। यह स्टैच्यू कभी भी गिर सकता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो गई थी। इस हैंडल से कुछ तस्वीरें भी साझा की गई थीं। गुजरात पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर दरारों का सुझाव देने वाली भ्रामक पोस्ट करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

    FIR के बाद पोस्ट डिलीट

    पुलिस के एफआईआर दर्ज करने के बाद यूजर्स ने एक्स पोस्ट को डिलीट कर दिया है। सामने आया है कि कि एक्स के पोसट में जो तस्वीरें रखी गई थीं। वे 2018 में इसके निर्माण के दौरान की थीं। एक्स पोस्ट वायरल होने के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि मूर्ति सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आगंतुक एकता नगर आएं और दुनिया की सबसे ऊंचे स्टैच्यू का दीदार करें। एक्स पर यह पोस्ट 8 सितंबर को 'रागा4इंडिया' हैंडल से की गई थी। इसके बाद नर्मदा में डिप्टी कलेक्टर ने शिकायत दर्ज कराई थी। 26,000 से अधिक फॉलोअर्स वाले एक्स यूजर ने 182 मीटर ऊंची एसओयू की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें मूर्ति के पैरों की एक क्लोज-अप तस्वीर भी शामिल थी, इसमें दिख रही दरारों के आधार पर दावा किया था कि मूर्ति गिर सकती है।

    यूजर ने क्या किया था दावा?

    एक्स की इस पोस्ट में हिंदी में लिखा कि कभी भी गिर सकती है। दरार पड़ना शुरू हो गई। फोटो को हजारों लोगों ने देखा था। काफी यूजर ने पोस्ट के रिप्लाई सेक्शन में लिखा था कि फोटो पुरानी लग रही है। हैंडल के बायो में कांग्रेसी और 'रागा आर्मी' के साथ डिस्प्ले राहुल गांधी की फोटो थी। कुछ घंटों के बाद हैंडल ने एक और अपडेट पोस्ट किया। इसमें कहा था कि मैंने पुष्टि की है। यह छवि निर्माण के समय की बताई जा रही है। सोमवार को एकतानगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 (1) के तहत स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवलपमेंट एंड टूरिज्म गवर्नेंस अथॉरिटी के यूनिट-1 के डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिन्हा ने मामला दर्ज कराया था।

    पूरी तरह से सुरक्षित है SOU

    डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिन्हा ने कहा कि जनता में भय या चिंता पैदा करने के लिए कोई भी बयान, झूठी सूचना, अफवाह या रिपोर्ट बनाने, प्रकाशित करने या प्रसारित करने के बारे में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिन्हा ने कहा कि हमने एक तकनीकी रिपोर्ट मांगी और यह पता चला कि तस्वीरें 2018 की थीं जब मूर्ति का निर्माण चल रहा था। यह शरारती व्यवहार और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाला था। इसलिए शिकायत दर्ज की गई उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि एसओयू बहुत सुरक्षित है और लोगों से एकतानगर आने का आग्रह किया। एसओयू का उद्घाटन 2018 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.