Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»धर्म»पैर हाथ में नहीं इस अंग में काला धागा बांधना है शुभ, कमजोर शनि ग्रह होगा मजबूत, जीवन में करेंगे तरक्की, जानें बांधने उतारने के नियम
    धर्म

    पैर हाथ में नहीं इस अंग में काला धागा बांधना है शुभ, कमजोर शनि ग्रह होगा मजबूत, जीवन में करेंगे तरक्की, जानें बांधने उतारने के नियम

    By September 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पैर हाथ में नहीं इस अंग में काला धागा बांधना है शुभ, कमजोर शनि ग्रह होगा मजबूत, जीवन में करेंगे तरक्की, जानें बांधने उतारने के नियम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आजकल लोगों में पैरों में काला धागा बांधने का चलन खूब बढ़ गया है. आपने भी कई महिलाओं, युवक-युवतियों को पैर या फिर हाथों में पतली सी काले रंग की डोरी, धागा बांधे जरूर देखा होगा. हालांकि, कुछ लोग बिना जानकारी के फैशन और शौक-शौक में इसे पैरों में बांध लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैरों में ब्लैक धागा बांधना ठीक नहीं माना गया है? यदि आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि हिंदू धर्म के अनुसार, शरीर के कौन से अंग में ब्लैक धागा बांधना सही होता है, तो यहां जान लीजिए.

    क्या पैरों में बांधना चाहिए काला धागा?
    ज्योतिषाचार्य, न्यूमेरोलॉजिस्ट और एस्ट्रो वास्तु विशेषज्ञ डॉ. गौरव कुमार दीक्षित जी कहते हैं कि आजकल अधिकतर लोग पैरों में काला बांधे दिख जाते हैं. ऐसा करना सही नहीं है. पैरों में काफी लोग काला धागा बांधते हैं, इससे बचना चाहिए. सनातन धर्म के अनुसार, काले धागे को रक्षा सूत्र कहा गया है. ऐसे में रक्षा सूत्र को पैरों में बांधना अशुभ है. इससे नेगेटिव एनर्जी कम होने की बजाय बढ़ने लगती है. पैर में काला धागा बांधने से शनि की स्थिति खराब हो जाती है. गले में जब भी आप काला धागा बांधे तो इसे खाली ना पहनें. ऐसा करने से भी बचें. उसमें किसी भी तरीके का चांदी या रत्न का लॉकेट डालकर ही पहनें.

    शरीर के किस अंग पर बांधें काला धागा?
    नजर दोष से बचाने के लिए अक्सर हम सभी अपने छोटे बच्चों, नई दुल्हन को गर्दन में काला पहनाते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित कहते हैं कि इस धागे को कमर में पहनना सबसे उत्तम माना जाता है. भगवान कृष्ण भी कमर पर ही काला धागा पहनते थे. कमर पर काला धागा बांधने से सेहत अच्छी बनी रहती है. बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है. खासकर, हड्डियों की बीमारी होने का रिस्क कम हो सकता है. रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है. जिनकी कुंडली में शनि ग्रह कमजोर हैं, उन्हें कमर में काला बांधना चाहिए. यदि शनि कुंडली में मजबूत हो जाए तो ऐसे जातक अपनी जीवन में बहुत तरक्की करते हैं. कमर, बाएं हाथ या गर्दन में काला धागा पहनना चाहते हैं तो इस धागे को किसी शनि मंदिर में ले जाकर शनि देव की मूर्ति से स्पर्श करा कर ही पहनें. आप भैरव बाबा या हुनमान जी की प्रतिमा से भी इस धागे को स्पर्श करा सकते हैं. इस दौरान उनके मंत्रों का उच्चारण करते हुए काला धागा बांध लें. ऐसा धागा बहुत चमत्कारिक लाभ कर सकता है. आप पर शनि देव की कृपा हमेशा बनी रहती है. इतना ही नहीं, यदि हाथों में लाल धागा या मौली पहने हुए हैं तो उसके साथ कभी भी काला धागा ना बांधें.

    काला धागा बांधने के फायदे
    – महिलाओं को बाएं और पुरुषों को दाएं हाथ में काला धागा बांधना चाहिए.
    – जब आप काला धागा बांधते हैं तो यह आपको बुरी नजर लगने से बचाता है.
    – नकारात्मक शक्तियों से बचाव के लिए इसे पहना जाता है.
    – शरीर में जो नेगेटिव एनर्जी प्रवेश कर जाती है, उसे भी काला धागा अपने अंदर एब्जॉर्ब कर लेता है.
    – काला धागा पहनने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
    – कमर में बांधने से रीढ़ की हड्डी में कोई समस्या नहीं होती.

    कब उतारें काला धागा
    जब तक वह खुद ही खराब होकर टूट ना जाए, आप उसे पहने रह सकते हैं. खुद से इसे खलने की कोशिश न करें. टूट या खुल जाए तो उसे पीपल के वृक्ष के पास रख आएं. दोबारा से आप नया धागा बांध सकते हैं. ब्लैक धागा को कोई भी जातक पहन सकता है.

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.