Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-जगदलपुर महापौर पर कांग्रेस पार्षद का भद्दा कमेंट, ‘मस्त साड़ी पहनी हो, गालों की चमक बढ़ रही है’
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-जगदलपुर महापौर पर कांग्रेस पार्षद का भद्दा कमेंट, ‘मस्त साड़ी पहनी हो, गालों की चमक बढ़ रही है’

    By September 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-जगदलपुर महापौर पर कांग्रेस पार्षद का भद्दा कमेंट, ‘मस्त साड़ी पहनी हो, गालों की चमक बढ़ रही है’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जगदलपुर.

    छत्तीसगढ़ में जगदलपुर नगर पालिक निगम की महापौर सफिरा साहू ने पाषर्द राजेश राय पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। साहू का आरोप है कि राय उन्हें देखकर फब्तियां कसते हैं। सफिरा ने बताया कि राय ने उन्हें देखकर 'मस्त साड़ी पहनी हो' और 'आपके गालों की चमक बढ़ रही है' जैसे कमेंट्स किए। इस मामले में पार्षद के ऊपर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए वे इस बात की शिकायत लेकर थाने पहुंच गईं।
    महापौर सफीरा साहू ने इस संबंध में जगदलपुर के बोधघाट थाने में राय के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

    उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि, 'दिनांक 11 सितंबर 2024 दिन बुधवार को समय दोपहर 3.30 बजे मेरे द्वारा नगर निगम कार्यालय से बाहर निकलने के दौरान मैंने पार्षद श्री सूर्यापानी को फल दिया, जिसको देखकर राजेश राय ने मेरे गालों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसलिए ही आपके गालों की चमक बढ़ रही है। पार्षद राजेश राय के द्वारा मुझ पर अभद्र टिप्पणी की गई।' महापौर ने आगे बताया, 'वहीं, दिनांक 13 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में सामान्य सभा के दौरान राजेश राय के द्वारा पुनः मुझ पर मेरे द्वारा पहनी हुई साड़ी पर टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि मस्त साड़ी पहनी हो। उक्त पार्षद द्वारा लगातार मुझ पर व्यक्तिगत अभद्र टिप्पणी करते हुए मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। चूंकि मैं जगदलपुर शहर की महापौर होने के साथ एक महिला भी हूं, इसलिए इस प्रकार के कृत्य से मुझे मानसिक रूप से परेशानी हो रही है। अतः आपसे निवेदन है कि पार्षद राजेश राय के ऊपर मानसिक रूप से प्रताडित करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का कष्ट करें।' उधर, पुलिस ने महापौर की लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। इस मामले में गंगानगर वार्ड से कांग्रेस पार्षद राजेश राय का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है। बता दें कि, कुछ महीने पहले तक सफिरा साहू कांग्रेस पार्टी में ही थीं। लेकिन पार्टी नेताओं के साथ हुई अनबन के बाद इन्होंने इस साल मार्च महीने के आखिरी में पार्टी छोड़ दी थी और CM विष्णुदेव के सामने भाजपा की सदस्यता ली थी।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.