Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»दिल्ली मेट्रो में तकनीकी खराबी, ओएचई टूटने से यात्रा में रुकावट
    राज्य

    दिल्ली मेट्रो में तकनीकी खराबी, ओएचई टूटने से यात्रा में रुकावट

    By September 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली मेट्रो में तकनीकी खराबी, ओएचई टूटने से यात्रा में रुकावट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली मेट्रो के सबसे पुराने कॉरिडोर रेड लाइन (रिठाला-दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल) पर Over Head equipment (OHE) टूटने से मंगलवार को दोपहर में तीन घंटे मेट्रो का परिचालन प्रभावती रहा। इससे यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में काफी देरी हुई। OHE ठीक होने के बाद शाम करीब 4 बजे रेड लाइन पर मेट्रो का परिचालन सामान्य हुआ।

    प्रताप नगर और शास्त्री नगर के बीच OHE की खराबी
    Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) के अनुसार 34.55 किलोमीटर लंबी रेड लाइन पर दोपहर 1:04 बजे प्रताप नगर और शास्त्री नगर स्टेशन के बीच मेट्रो का OHE टूट गया। इस वजह से रिठाला की ओर जा रही मेट्रो ट्रेन रुक गई। इससे दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो के डाउन ट्रैक (शहीद स्थल से रिठाला की ओर) मेट्रो का परिचालन अचानक ठप हो गया। कुछ देर बाद इंद्रलोक से तीस हजारी के बीच सिंगल लाइन पर मेट्रो का परिचालन शुरू किया गया। इस वजह से OHE मरम्मत होने तक रेड लाइन पर तीन लूप में मेट्रो चली।

    रेड लाइन पर ट्रेनें देर से
    रिठाला से इंद्रलोक और तीस हजारी से शहीद स्थल के बीच अप और डाउन दोनों तरफ से मेट्रो का परिचालन जारी रखा गया। OHE के मरम्मत कार्य के कारण इंद्रलोक से तीस हजारी के बीच सिंगल लाइन पर ही दोनों तरफ की ट्रेनों का बारी-बारी परिचालन हुआ। इस वजह से मेट्रो ट्रेनें देर से उपलब्ध हो पा रही थीं। इसका असर रेड लाइन के पूरे हिस्से पर पड़ा। इस वजह से तीस हजारी, इंद्रलोक, शास्त्री नगर, प्रताप नगर, पुल बंगश के अलावा कश्मीरी गेट सहित कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।

    20 मिनट इंतजार के बाद भी मेट्रो नहीं आई
    नीरज कुमार नाम एक यात्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कश्मीरी गेट स्टेशन पर रिठाला की तरफ जाने के लिए दो मेट्रो ट्रेनें आईं लेकिन कश्मीरी गेट स्टेशन पर नहीं रुकीं। इस वजह से वह कश्मीरी गेट स्टेशन पर फंसे हुए हैं। हार्दिक कौशिक नामक व्यक्ति ने पोस्ट कर कहा कि मेट्रो का परिचालन रुक गया है और सभी यात्री तीस हजारी स्टेशन पर मेट्रो से उतार लिए गए हैं। 20 मिनट इंतजार के बाद भी मेट्रो उपलब्ध नहीं हुई। प्रवीन कुमार नामक यात्री ने कहा कि एसएससी की परीक्षा थी। रेड लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभावित होने से उन्हें स्टेशन पर पहुंचने में देरी हो गई। एक अन्य यात्री ने भी यह शिकायत की। DMRC का कहना है कि दोपहर 3:51 बजे OHE ठीक कर लिया गया। इसके बाद परिचालन सामान्य हुआ।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.