Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»मैच के पहले दिन एंजलो मैथ्यूज का रिटायर्ड हर्ट, श्रीलंकाई टीम को झटका
    खेल

    मैच के पहले दिन एंजलो मैथ्यूज का रिटायर्ड हर्ट, श्रीलंकाई टीम को झटका

    By September 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मैच के पहले दिन एंजलो मैथ्यूज का रिटायर्ड हर्ट, श्रीलंकाई टीम को झटका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन, पहले सेशन का खेल मिला-जुला रहा. मतलब, श्रीलंका ने उसमें अगर 88 रन बनाए तो न्यूजीलैंड ने 2 सफलता भी हासिल की. हालांकि, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए पहले दिन के पहले सेशन में एंजलो मैथ्यूज का रिटायर्ड हर्ट थोड़ा टीम के सेहत के नजरिए से अच्छा नहीं रहा. न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल के मैदान पर उतरते ही रिकॉर्ड बनाने वाले एंजलो मैथ्यूज को चोट के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा.

    24वें ओवर के बाद मैदान छोड़ा
    एंजलो मैथ्यूज जिस वक्त मैदान छोड़कर गए उस समय वो 55 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे थे. गॉल टेस्ट में मैदान पर उतरते ही रिकॉर्ड बनाने वाले मैथ्यूज को चोट के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा. एंजलो मैथ्यूज ने 24वें ओवर के बाद मैदान छोड़ा. उस वक्त श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 69 रन था. अब सवाल है कि मैथ्यूज को चोट लगी कब? और कहां लगी जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा?

    पहले से थी उंगली में परेशानी
    एंजलो मैथ्यूज को चोट दरअसल मैच के दौरान नहीं लगी. बल्कि उन्हें पहले से ही दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी हुई थी, जिससे वो परेशान थे. उनकी परेशानी इस मैच में जब वो बल्लेबाजी करने उतरे, तभी से दिख रही थी. और, फिर जब चोट का दर्द बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया तो वो रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए.

    मैथ्यूज ने बनाया नया रिकॉर्ड
    एंजलो मैथ्यूज श्रीलंका के लिए अपना 113वां टेस्ट खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टेस्ट मैच को खेलने के लिए गॉल में उतरने के साथ ही वो एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रेड बॉल मुकाबले खेलने वाले इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए. गॉल के मैदान पर एंजलो मैथ्यूज अपना 30वां टेस्ट खेल रहे हैं, जो कि दूसरे क्रिकेटर के मुकाबले किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा है. इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के नाम था. उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर 29 टेस्ट खेले हैं.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.