Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»कैसे इजरायल की बनाई फर्जी कंपनियों को ही पेजर का ऑर्डर दे बैठा हिजबुल्लाह, बुरा फंसा…
    विदेश

    कैसे इजरायल की बनाई फर्जी कंपनियों को ही पेजर का ऑर्डर दे बैठा हिजबुल्लाह, बुरा फंसा…

    By September 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लेबनान में पेजरों और इलैक्ट्रोनिक उपकरणों में हुए विस्फोटों को लेकर अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि यह काम खुफिया एजेंसी मोसाद की बनाई गई फर्जी कंपनियों का ही है।

    हिज्बुल्लाह ने जिस ताइवानी कंपनी को पेजरों को बनाने का काम दिया उसने अपने लाइसेंस पर इस काम का कॉन्ट्रैक्ट इजरायल से संबंधित कंपनी को ही दे दिया था।

    न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में तीन खुफिया अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि हंगरी की कंपनी बीएसी कंसल्टिंग केएफटी ने ताइवानी कंपनी से यह कॉन्ट्रैक्ट लिया था। हंगरी की इस कंपनी के तार इजरायल से जुड़े हुए हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, बीएसी कंसल्टिंग केएफटी के नाम पर पेजर बनाने वाले इन इजरायली खुफिया अधिकारियों की असली पहचान छिपाने के लिए पहले दो फर्जी कंपनियां बनाई गई, जिसके बाद इन्होंने केएफटी के लिए काम करना शुरू किया।

    क्योंकि केएफटी के पास और भी सामान्य खरीददार थे, जिनके लिए वह बिना विस्फोटक के पेजर तैयार करता था, इसलिए सुरक्षा और खुफिया तंत्र का पूरा ख्याल रखा गया। इ

    न विस्फोटक युक्त पेजरों को लेबनान भेजने की शुरुआत 2022 की गर्मियों में हुई। उस समय हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्ला के सुरक्षा कारणों से मोबाइल फोन के इस्तेमाल को कम करने के निर्देश के बाद पेजरों की खरीद के ऑर्डर आने पर ऐसे पेजरों का उत्पादन बढ़ा दिया गया।

    विस्फोटों में हाथ होने से ताइवानी कंपनी का इंकार

    जिन पेजरों में विस्फोट हुआ है वह ताइवानी कंपनी गोल्ड अपोलो के ब्रांड के थे। अब क्योंकि घटना हुई है तो इससे ताइवान में भी खलबली का माहौल बना हुआ है।

    ताइवान के रक्षामंत्री वेलिंगटन कू ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां गहराई से इस मामले की जांच कर रही है और इंटरनेशनल लेवल पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं हम जल्द से जल्द उसकी जड़ तक पहुंच जाएंगे।

    लेबनान में पेजर सप्लाई करने वाली कंपनी गोल्ड अपोलो भी इस घटना से बैकफुट पर है। उनकी तरफ से कहा गया कि जिन पेजरों में विस्फोट हुआ है,उनके निर्माण से ताइवानी कंपनी का कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि गोल्ड अपोलो के लाइसेंस के तहत हंगरी की कंपनी बीएसी कंसल्टिंग केएफटी द्वारा पेजरों का निर्माण किया गया था।

    लेकिन हंगरी की कंपनी बीएसी कंसल्टिंग केएफटी ने दावा किया है कि उसने इस काम के लिए केवल अपनी परामर्श सेवाएं प्रदान की थीं और पेजर के उत्पादन की किसी भी गतिविधि में वह शामिल नहीं थी।

    लेबनान में संचार-उपकरणों में विस्फोटों से दहशत में लोग

    मंगलवार को लेबनान में पेजरों के बड़े पैमाने पर विस्फोट के परिणामस्वरूप कम से कम 12 लोग मारे गए और 2,800 से अधिक घायल हो गए।

    कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पेजर का उपयोग लेबनानी हिज़बुल्लाह आंदोलन के सदस्यों द्वारा एक सुरक्षित अभेद्य संचार प्रणाली के रूप में किया जाता है जो हैकिंग और वायरटैपिंग के लिए सबसे कम संवेदनशील है।

    यह अभी भी अज्ञात है कि उपकरणों में एक साथ विस्फोट का कारण क्या था। हिजबुल्लाह और लेबनानी अधिकारियों ने इस घटना के लिए इजरायल को दोषी ठहराया।

    बुधवार को हिज्बुल्लाह सदस्यों द्वारा उपयोग किये जाने वाले संचार उपकरणों के बड़े पैमाने पर विस्फोट की दूसरी लहर में कम से कम 20 लोग मारे गए और 450 से अधिक घायल हो गए।

    लेबनान के संचार मंत्रालय ने कहा कि जिन आईसीओएम निर्मित आईसी-वी82 रेडियो में विस्फोट हुआ, वे बिना लाइसेंस के थे। इसके अलावा संचार के लिए उपयोग किए जाने वाले दूसरे उपकरण जैसे की वॉकी-टॉकी में भी विस्फोट होने की खबरें सामने आई थीं।

    The post कैसे इजरायल की बनाई फर्जी कंपनियों को ही पेजर का ऑर्डर दे बैठा हिजबुल्लाह, बुरा फंसा… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.