Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महासमुंद : शहरी आंगनबाड़ी केंद्रों मे दी जा रही संतुलित खान पान की जानकारी
    छत्तीसगढ़

    महासमुंद : शहरी आंगनबाड़ी केंद्रों मे दी जा रही संतुलित खान पान की जानकारी

    By September 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महासमुंद : शहरी आंगनबाड़ी केंद्रों मे दी जा रही संतुलित खान पान की जानकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महासमुंद

    राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत पोषण जागरूकता के लिए महासमुंद शहरी सेक्टर क्रमांक 01 में निरंतर पोषण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सेक्टर क्रमांक 01 के परसदा और विश्वकर्मा नगर में परियोजना अधिकारी श्रीमती शैल नाविक के मार्गदर्शन में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। आज शुक्रवार को महासमुंद शहरी सेक्टर के क्रमांक 01 के संजय नगर नयापारा वार्ड में पर्यवेक्षक शीला प्रधान के मार्गदर्शन में पोषण जागरूकता, वजन त्यौहार और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीमती नाविक ने उपस्थित बालिकाओं एवं गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को परामर्श देते हुए कहा कि माता यदि जागरूक स्वस्थ्य हैं तो उनके आने वाली संतान भी स्वस्थ्य व सुपोषित होगें। माता सृजनकर्ता हैं अतः माताओं को अपने संतान के पोषण पर ध्यान रखना चाहिए। यहां बच्चों का वजन कराकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लिये गये वजन एवं ऊंचाई की जॉच की गई। सही वजन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रोत्साहित करते हुए बच्चों का सही वजन लेकर उनके पालकों को पोषण स्तर से अवगत कराने का निर्देश दिया गया। पोषण माह के उद्देश्यों पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि माता के गर्भवती होने के बाद उसके शरीर में खून की कमी होती है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान माता का ही रक्त बच्चे के शरीर की गतिविधि को संचालित करती है। पोषण अभियान के विभिन्न थीमों (एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक पोषण आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, समग्र पोषण, बेहतर प्रशासन परदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकीय) के आधार पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।
     
    संजय नगर नयापारा वार्ड में पोषण माह अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    32 गर्भवती एवं शिशुवती माताएं हुई लाभान्वित

    राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 1 से 30 सितंबर तक जन सामान्य में पोषण के प्रति जागरूकता अंतर्गत आज महासमुंद शहरी सेक्टर के क्रमांक एक के संजय नगर नयापारा वार्ड में पोषण जागरूकता, वजन त्यौहार और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने बताया कि माताओं का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर हो इसके लिए खान पान की सही आदत, उत्तम दिनचर्या से भी शरीर स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। पोषक तत्वों की सही मात्रा और निरंतर लेने से शारीरिक और मानसिक दोनो तरीके से स्वस्थ्य रह सकते है। इस दौरान महिला विकास विभाग के समन्वय से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 32 गर्भवती एवं शिशुवती माताओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। उन्हें एनीमिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। वजन त्यौहार अंतर्गत अयाज खान, हर्षित, टियार, रोली देवांगन का वजन किया गया। यहां सभी बच्चे सामान्य श्रेणी में पाया गया।

      उन्होंने बताया कि महिला को स्वस्थ रहने के लिए 20 मिलीग्राम आयरन प्रतिदिन चाहिए। यदि लंबे समय तक शरीर में पोषण की कमी बनी रहती है तो वही धीरे-धीरे कुपोषण के रूप में दिखाई देता है। 18 से 35 वर्ष की महिलाओं में उनके बैलेंस डाइट पर कार्य करने की जरूरत है महिला जैसे विवाहित होती है उसकी लगातार काउंसलिंग करने से उसके शरीर में खून की मात्रा का पता कर शरीर में खून की कमी ना हो इसके लिए लगातार परामर्श देना प्रारंभ करना अति उत्तम समय होता है , हमें अपने रोज के भोजन में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है

    जब हमें उसकी पौष्टिकता के बारे में पता चलती है तो उसके सेवन से हम बहुत सारी बीमारियों को दूर कर सकते हैं। बैलेंस डाइट में सात प्रकार का खाना सभी को जरूरी है अनाज या कंद मूल, दाल या बीज, दूध से बने उत्पाद जैसे पनीर या दही, अंडा, चिकन या मांस मछली, फल के रूप में पीले फल, सब्जियों के रूप में हरे पत्तेदार सब्जियां इन सात प्रकार के भोज्य पदार्थ में से यदि हमारे रोज के खाने में कोई भी पांच भोज्य पदार्थ को शामिल करते हैं तो हमारा शरीर स्वस्थ व निरोगी रह सकता है। प्रतिदिन भाजियों का सेवन करना चाहिए। इस दौरान स्थानीय पार्षद कमला बरिहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हीना तनवीर, रिपा बिहारी, पुष्पा साहू, अंजू चंद्राकर व मितानिन, किशोरी बालिका तथा महिलाएं उपस्थित रही।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.