Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»धर्म»भगवान की मूर्ति का गिरना, खंडित होना किस बात का संकेत? क्या होने वाला है कोई अपशकुन
    धर्म

    भगवान की मूर्ति का गिरना, खंडित होना किस बात का संकेत? क्या होने वाला है कोई अपशकुन

    By September 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भगवान की मूर्ति का गिरना, खंडित होना किस बात का संकेत? क्या होने वाला है कोई अपशकुन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. यहां घर-घर में एक पूजा घर या पूजा करने का खास स्थान जरूर होता है. कुछ लोग हर दिन अपनी श्रद्धा भक्ति के अनुसार पूजा करते हैं तो कुछ लोग सुबह या शाम के समय दीपक जरूर जलाते हैं. हर पर्व-त्योहार में लोग अपने घर के मंदिर को सुंदर तरीके से सजाते हैं. उसकी साफ-सफाई करते हैं. हर भगवान की प्रतिमा रखते हैं. नियमित रूप से पूजा-पाठ करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं. कई बार पूजा घर की सफाई करने के दौरान भगवान की मूर्ति हाथों से लगकर गिर जाती है. टूट जाती है. कई बार अचानक नजर पड़ती है कि प्रतिमा खंडित हो गई है. क्या इस तरह अचानक देवी-देवता की मूर्ति का खंडित होना या टूट कर गिर जाना किसी अशुभ संकेत की तरफ इशारा है?

    क्या भगवान की मूर्ति का टूटना है अपशकुन?
    सनातन धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व है. पूजा पाठ के लिए एक विशेष पूजा पद्धति भी है, जिसके अनुसार हमें पूजा करनी चाहिए. बहुत बार देखा गया है कि पूजा करते समय मूर्ति हाथ से छूट कर गिर जाती है. बच्चों के खेलने से गिर जाती है. ऐसे में यह अशुभ संकेत है. आप कुछ उपाय तुरंत करके अपने ऊपर आने वाली परेशानियों को दूर कर सकते हैं.

    -वास्तु और हिन्दू धर्म के मुताबिक, घर में रखी भगवान की मूर्ति टूट जाने पर उसे घर से हटा देना चाहिए. खंडित मूर्ति को विधि-विधान से विसर्जित करना चाहिए. उसकी पूजा करना गलत होता है. इससे शुभ फल नहीं मिलते हैं.

    -अगर अचानक आपके हाथ से मूर्ति गिर कर टूट जाए तो घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है. मूर्ति टूटने का मतलब यह भी हो सकता है कि घर पर आने वाली कोई विपदा को मूर्ति ने अपने ऊपर ले लिया है. जिसकी वजह से वह मूर्ति टूट गयी और आपके ऊपर आए संकट से आप बच गए. फिर भी भविष्य में आपको बचकर रहना चाहिए.

    घर आया है बेबी बॉय, तो दें उसे बप्पा के ये सुंदर नाम
    घर आया है बेबी बॉय, तो दें उसे बप्पा के ये सुंदर नाम

    -टूटी हुई मूर्ति को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर आ सकती है. खंडित मूर्ति को घर में रखने से अनिष्ट हो सकता है. लड़ाई-झगड़े शुरू हो सकते हैं.

    – पूजा की अलमारी दीवार पर भी कुछ लोग टांगते हैं. ऐसा भी होता है कि अचानक से मूर्ति गिर कर या हाथ से छूट कर टूट जाती है. ये भविष्य में होने वाली किसी अनहोनी की तरफ इशारा हो सकता है. वास्तु दोष से बचने के लिए खंडित मूर्ति को बदलकर नई प्रतिमा घर लाएं और उसे पूजा स्थल पर रखें. खंडित मूर्ति की पूजा नहीं करनी चाहिए. खंडित मूर्ति पूजा स्थान पर रखी हुई है तो पूजा करने में मन नहीं लगता. मन विचलित होता है. इसमें बाधा उत्पन्न हो सकती है.

    खंडित प्रतिमा का क्या करें?
    टूटी हुई मूर्तियों को गली, सड़क, पेड़ के नीचे या कूड़ेदान में फेंकने की गलती ना करें. इसे पानी में विसर्जित कर दें. फोटो फ्रेम टूट जाए तो भगवान की तस्वीर को उसमें से हटा दें और उस टूटी कांच और फ्रेम को हटा दें. कांच के बॉक्स में मूर्ति है या फोटो फ्रेम में तस्वीर है तो उसे भी विसर्जित कर दें. टूटे हुए कांच के फ्रेम में देवी-देवता की तस्वीर को पूजा घर में रखना अशुभ माना जाता है.

     

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.