Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य» वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी दिल्ली सरकार
    राज्य

     वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी दिल्ली सरकार

    By September 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी दिल्ली सरकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली में ठंड के मौसम की शुरुआत होते ही वायु प्रदूषण की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसे देखते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी  सरकार ने विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है। ऐसा पहली बार है जब 13 हॉट स्पॉट पर एक या दो ड्रोन तैनात किया जाएगा जो प्रदूषण की स्थिति को मॉनिटर करेगा। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 21 प्रमुख पॉइंट के साथ 2024 की विंटर एक्शन प्लान का अनावरण किया। गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता से जुड़े संकट से निपटने में ड्रोन अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब रियल टाइम पर उन हॉट-स्पॉट के प्रदूषण को मॉनिटर करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल हॉट-स्पॉट को मैनुअली मॉनिटर किया गया था लेकिन इस साल ड्रोन के इस्तेमाल से प्रदूषण नियंत्रण में तेजी आएगी। गोपाल राय ने बताया कि ये ड्रोन प्रदूषण से स्रोत जैसे कि निर्माण स्थल पर उड़ने वाले धूल या वाहनों से निकलने वाला धुआं की पहचान करेंगे और उसी आंकड़े के आधार पर एक्शन लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि ड्रोन की मदद से प्रदूषण के स्रोत का रियल टाइम डेटा मिल पाएगा, जिससे प्रदूषण की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी।  पर्यावरण विभाग ने ड्रोन की खरीद को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया अगले सप्ताह पूरी होने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से संबंधित टेंडर को रिलीज करने के फाइनल स्टेज में हैं। एकबार टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाए फिर हम मॉनिटर करने के लिए हॉट-स्पॉट पर इसे तैनात कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे 13 स्थानों का चिह्नित किया गया है जो कि राजधानी दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाके हैं। इन स्थानों पर जरूरत के अनुसार एक या दो ड्रोन तैनात किए जाएंगे। दिल्ली के विंटर एक्शन प्लान में एंटी-डस्ट कैम्पेन, सड़कों की सफाई के कार्य को बढ़ाना और सड़कों पर पानी का छिड़काव शामिल है। इसके साथ ही पराली जलाने पर रोक लगाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है। 

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.