Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»व्यापार»फेस्टिव सीजन से पहले सोने की कीमतों में तेजी, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें
    व्यापार

    फेस्टिव सीजन से पहले सोने की कीमतों में तेजी, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें

    By September 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फेस्टिव सीजन से पहले सोने की कीमतों में तेजी, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फेस्टिवल सीजन में सोने की खरीदारी में तेजी आती है। दीवाली से पहले धनतेरस पर लोग सोना-चांदी जैसे महंगी धातु खरीदना पसंद करते हैं। अभी त्योहारों का सिलसिला शुरू भी नहीं हुआ और उससे पहले ही सोने के भाव आसमान छूने लगे। ऐसे में खरीदारों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर सोने की कीमतों में क्यों तेजी आ रही है और इसके भाव में कबतक नरमी आ सकती है।

    क्या है सोने का भाव 

    सर्राफा बाजार में सोने के दाम में आज भी तेजी देखने को मिली है। भारत में सोना 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। अगर आज सोने की कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में सोना 77,985.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। ऐसे ही कई राज्यों में सोने की कीमत बढ़ गई है।

    क्यों महंगा हो रहा है सोना

    सोने की कीमतों में तेजी आती है, लेकिन इस साल इनकी कीमतों में काफी ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है। 1 जनवरी को जहां दिल्ली में सोना 65,000 रुपये था वह अब 77,000 रुपये के पार पहुंच गया है। अगर सोने की कीमतों में तेजी की वजह जानें को मुख्य वजह जियोपॉलिटिकल टेंशन है।

    वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक की वजह से निवेशक सेफ इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोने में निवेश करते हैं जिसकी वजह से सोने की मांग बढ़ जाती है और इसके दाम में भी इजाफा हो रहा है। वहीं, फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद से भी सोने की कीमतों में तेजी आई। 18 सितंबर को फेड ने ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती करने का फैसला लिया। फेड के फैसले के बाद डॉलर में नरमी आई और यह 100.51 पर आ गया। डॉलर के मूल्य में गिरावट भी सोने की कीमतों में इजाफा होने की वजह है।

    कब तक सस्ता होगा सोना

    गोल्ड के दाम बढ़ रहे हैं और ऐसे में लोगों आस लगाए बैठे हैं कि सोने के दाम में कब नरमी आएगी। फाइनेंशियल एक्सपर्ट के अनुसार इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष और लेबनान में स्थिति बिगड़ने की वजह से गोल्ड की कीमतों में नरमी आने की उम्मीद नहीं है।

    गोल्ड के दाम कम होते हुए दिखना मुश्किल है। फेस्टिवल सीजन भी आने वाला है और उसके बाद शादियों के सीजन में गोल्ड की डिमांड बढ़ जाएगी। टेक्नीकल चार्ट पर भी वीकनेंस नहीं दिख रहा है।

    निवेशक सिक्योर इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोने में धड़ाधड़ निवेश कर रहे हैं। ऐसे में अभी गोल्ड की कीमतों में नरमी आने की उम्मीद दिख रही है।

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.