Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»धर्म»बड़ा चमत्कारी है यह दरबार, उत्तराखंड जाएं तो जरूर करें दर्शन, खाली हाथ जाएंगे झोली भरकर लाएंगे
    धर्म

    बड़ा चमत्कारी है यह दरबार, उत्तराखंड जाएं तो जरूर करें दर्शन, खाली हाथ जाएंगे झोली भरकर लाएंगे

    By September 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बड़ा चमत्कारी है यह दरबार, उत्तराखंड जाएं तो जरूर करें दर्शन, खाली हाथ जाएंगे झोली भरकर लाएंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक ऐसा अद्भुद मंदिर है, जहां विदेशों से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं. दुनिया के बड़े बड़े सेलिब्रिटी भी उस दरबार के भक्त हैं. हिंदू धर्म के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी इस मंदिर में बड़ी आस्था रखते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं केंची धाम स्थित नीम करौली बाबा के आश्रम की. इस नाम का जिक्र आते ही बाबा के भक्तों के चेहरे पर एक अनोखा भाव प्रकट होता है, उनकी आंखों में आस्था के आंसू प्रकट होने लगते हैं.

    जग जाहिर है कि नीम करोली बाबा को भारत ही नहीं, बल्कि बाहर के देशों में भी मानने वाले है. कई बड़ी-बड़ी हस्तियां हैं जो बाबा के चमत्कारों और उनके प्रति अपनी आस्था को अपने मन में समेटे हुए हैं. बाबा नीम करौली 20वीं सदी के महान संतों में गिने जाते हैं. बड़ी-बड़ी हस्तियां भी उनके एक दर्शन के लिए लालायित होती हैं. बाबा कलयुग में हनुमान जी के अवतार हैं जो समय समय पर अपने भक्तों के साथ चमत्कार करके उन पर कृपा करते हैं.

    हनुमान जी के उपासक थे बाबा नीम करोली

    बाबा नीम करोली को मानने वाले उनके भक्त व अनुयायी उन्हें साक्षात हनुमान जी के अवतार मानते रहे हैं. रोचक बात ये है कि नीम करोली बाबा खुद भी भगवान हनुमान के अन्नय भक्त थे और उनकी पूजा किया करते थे. हनुमान जी के कई मंदिर का निर्माण बाबा ने करवाए. बाबा के भक्त जब उनके पैर छूना चाहते थे तो वो मना कर देते थे. कहते कि पैर छूना है तो हनुमान जी के छुओ. नीम करोली बाबा भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं. आज भी भक्त श्रद्धापूर्वक उन्हें अपने हृदय में रखते हैं. बाबा अपने अलौकिक रूप में भक्तों के बीच ही होते है.

    प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके बाबा के दर्शन

    नीम करोली बाबा के भक्तों में एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रिंकू सिंह, अभिनेता चंकी पांडेय, फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तक भक्तों की लिस्ट में शामिल हैं. बाबा के अनुयायी इन्हें साक्षात हनुमान जी के अवतार मानते हैं. बाबा के जीवन संबंधी एक से एक चमत्कार है जिससे उनकी महानता के बारे में पता चलता है लेकिन फिर भी बाबा स्वयं को एक साधारण व्यक्ति के अलावा और कुछ नहीं मानते थे. यहां तक कि वो कभी भी किसी भक्त को अपने पैर तक नहीं छूने देते थे.

    बाबा नीम करोली के अद्भुत चमत्कार

    …जब से बना दिया घी: कहा जाता है कि बाबा ने जब नदी का पानी घी में बदल दिया था. बता दें, एक बार जब कैंची धाम आश्रम में भंडारा होना था. बड़ी संख्या में लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने आए, लेकिन इस दौरान घी कम पड़ गया. बाबा नीम करोली को जब इस बात के बारे में पता लगा, तो उन्होंने अपने भक्तों से कहा चिंता मत करो, पास बह रही गंगा नदी से दो कनस्तर जल भरकर ले आओ. भक्तों ने ऐसा ही किया वह गंगाजल भरकर ले आए और कढ़ाई में डाल दिया. इससे बाकी भोजन तैयार हुआ. इस चमत्कार को देखकर भक्त हैरान रह गए.

    उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भी दिखाया चमत्कार: बाबा नीम करोली की ट्रेन वाली कहानी काफी लोकप्रिय है. इस बात का जिक्र लेखक राम दास की किताब ‘Miracle Of Love’ में भी किया गया है, जिसमें लिखा है कि एक दिन बाबा बिना टिकट ट्रेन में सवार हो गए. टीटी ने बाबा नीम करौली को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के नीम करौली गांव में ट्रेन से उतरने के लिए कह दिया. बाबा ट्रेन से उतर गए, लेकिन ट्रेन वहां से हिली तक नहीं. इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की तो टीटी ने पूरी बात बताई. इसके बाद बाबा को तलाश किया गया और अधिकारियों ने नीम करौली बाबा से ट्रेन में बैठने की गुहार लगाई, जिसके बाद ट्रेन चलीं.

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.