Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राजनीती» केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर अमित शाह को घेरा
    राजनीती

     केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर अमित शाह को घेरा

    By September 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर अमित शाह को घेरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में गैंगस्टरों का आतंक कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। रंगदारी देने से इनकार करने पर पिछले 24 घंटे में गैंगस्टरों ने अपने-अपने गुर्गों के जरिये तीन अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करवा कर राजधानी की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर रख दी। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को जंगलराज बताया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेरा है। उन्होंने कहा दिल्ली में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। पूरी तरह से जंगल राज है। देश की राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था अमित शाह जी के अंडर आती है। उन्हें तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे। ऐसा पहली बार हुआ है जब रंगदारी देने से इनकार करने पर बदमाशों ने एक के बाद एक तीन जगहों पर सरेआम गोलियां बरसा सड़कों पर पुलिस की मुस्तैदी न होने के कारण आसानी से मौके से भागने में कामयाब भी हो गए। राजधानी में चली गोलियों की गूंज जब गृह मंत्रालय तक पहुंची तब पुलिस अधिकारियों को इस मसले पर चिंतन के लिए शनिवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठक करनी पड़ी। राजधानी में रंगदारी मांगने व रंगदारी देने से इनकार करने पर व्यापारियों के कार्यालयों, दुकानों, शोरूम व घरों के बाहर गोलियां चलाने की लगातार हो रही घटनाओं से दिल्ली के व्यापारी दहशत में आ गए हैं। पहली घटना नारायणा में शुक्रवार शाम 7.30 बजे जिस कार स्ट्रीट के शोरूम में घुसकर तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 25 गोलियां चलाई। वह सेकेंड हैंड लग्जरी कारों का शोरूम है। गोलियां चलाने से बीएमडब्ल्यू जैसे चार कारें क्षतिग्रस्त हो गई।

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.