Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»लेबनान में हमास कमांडर की मौत के बाद क्यों हो रही UN एजेंसी की फजीहत? लगे गंभीर आरोप…
    विदेश

    लेबनान में हमास कमांडर की मौत के बाद क्यों हो रही UN एजेंसी की फजीहत? लगे गंभीर आरोप…

    By October 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लेबनान में हमास कमांडर की मौत के बाद क्यों हो रही UN एजेंसी की फजीहत? लगे गंभीर आरोप…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन की एजेंसी (UNRWA) ने दावा किया है कि लेबनान में इजरायली हमले में मारा गया हमास का कमांडर यूएन के लिए भी काम करता था।

    वहीं आतंकी संगठन से संबंध होने की बात पता चलने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था। फतह शरीफ के कनेक्शन के बारे में पता चलने के बाद UNRWA पर और ज्यादा दबाव पड़ने लगा है।

    इस साल पहले से ही यूएनआरडब्लूए 80 मिलियन डॉलर के नुकसान में है। आलोचकों का कहना है कि क्या किसी हमास के आतंकी को उसके रैंक से हटा देना ही काफी था।

    इजरायल ने जनवरी में आरोप लगाया था कि UNRWA के 12 कर्मचारी हमास के 7 अक्टूबर वाले हमले में भी शामिल थे। इसके बाद से ही यूएन एजेंसी की जांच करवा रहा है।

    बता दें कि इजरायल पर हुए हमास के हमले में कम से कम 1200 लोग मारे गए थे और 250 को बंदी बना लिया गया था। आरोपों के बाद यूएनआरडब्लूए को दान देने वाली दर्जनों देशों ने अपने कदम पीछे खींच लिए थे। बाद में अमेरिका को छोड़कर अन्य देशों ने फंडिंग फिर से शुरू कर दी।

    सोमवार को इजरायली हवाई हमले में बेरूत के अल बास में हमास के कमांडर शरीफ की मौत हो गई थी। रिपोर्टस के मुताबिक उसकी पत्नी और बेटा-बेटी भी इस हमले में मारे गए। वह फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में रह रहा था।

    बताया गया कि पहली बार इजरायल ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के शिविर को निशाना बनाया है। शरीफ ने खुद से कभी हमास से जुड़े होने की बात स्वीकार नहीं की थी।

    हालांकि उसके मारे जाने के बाद हमास ने खुद बयान जारी कर कहा कि उसका एक कमांडर इजरायल के हवाई हमले में मारा गया है।

    इजरायल का आरोप है कि यूएन की एजंसी में फिलिस्तनी आतंकवादी घुसे हुए हैं। इजरायल के जिनेवा दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा. शरीफ एक प्रिंसिपल था और UNRWA टीचर्स असोसिएशन लेबनान का हेड था। आप अंदाजा लगाइए कि उसका दूसरा काम क्या था? इससे पता चलता है कि UNRWA में बड़ी समस्या है।

    वहीं UNRWA कमिश्नर जनरल फिलिप लज्जाराइनी ने कहा कि मार्च में पता चला था कि शरीफ हमास की राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है।

    इसके बाद उसे बिना एक दिन की भी देरी किए सस्पेंड कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं बता था कि वह हमास का कमांडर है।

    उन्होंने कहा, एजेंसी उसके खिलाफ जांच करवा रही है। हम नियमों का पालन करते हैं और जब तक अंतिम नतीजे तक नहीं पहुंचते तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता।

    The post लेबनान में हमास कमांडर की मौत के बाद क्यों हो रही UN एजेंसी की फजीहत? लगे गंभीर आरोप… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.