Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»बिहार सरकार ने पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर उठाया बड़ा कदम, डीएम ने की अहम बैठक
    राज्य

    बिहार सरकार ने पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर उठाया बड़ा कदम, डीएम ने की अहम बैठक

    By October 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार सरकार ने पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर उठाया बड़ा कदम, डीएम ने की अहम बैठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए अधिगृहीत 52.18 एकड़ भूमि का एएआई ( भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) ने सोमवार को हैंड ओवर कर लिया है। पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सोमवार को किया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने एयरपोर्ट निर्माण के सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की।

    जिला पदाधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने हवाई अड्डे के निर्माण के लिए एएआई के पूर्व के अधिसूचना के अनुसार गोआसी मौजा में 52.18 एकड़ अधिग्रहित भूमि का हैंड ओवर ले लिया गया है। अधिग्रहित भूमि पर अब एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने एयरपोर्ट से संबंधित संरचनाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि भूमि हैंड ओवर के पश्चात एयरपोर्ट के चहारदीवारी का कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा।

    भवन निर्माण विभाग ने चहारदीवारी के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर समर्पित कर दिया है। पूर्व में एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के टेक्निकल टीम ने भूमि के सर्वे का कार्य पूर्ण कर लगभग तीन हजार डाटा प्वाइंट के आधार पर अपनी रिपोर्ट एएआई को भेजा था। सर्वे में एजेंसी ने टोपोग्राफी के साथ कंटूर मैपिंग का कार्य किया गया जिसमें पूरे भूमि का अक्षांश, देशांतर और भूमि का एलिवेशन आदि का सर्वे किया गया था। जिला पदाधिकारी ने बताया गया कि जल्द ही जिले वासियों और आस – पास के लोगो का पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने की सुविधा उपलब्ध होगी।

    एयरपोर्ट स्टेट आफ द आर्ट एयरपोर्ट होगा जो सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण एअरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के सीपीएमएस डिपार्टमेंट ने अगले 30 से 40 वर्षों के फुटफाल के प्रोजेक्शन का ध्यान रखते हुए प्लान किया जा रहा है।

    बड़े एयरपोर्ट के तर्ज पर पूर्णिया एयरपोर्ट में पांच एयरोब्रिज का निर्माण किया जाएगा। एयरपोर्ट में अप्रोन्न, टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो काम्प्लेक्स, एसी चिल्लर प्लांट, एसटीपी, वाटर एंड फायर टैंक, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, एविएशन फ्यूल फार्म, एडमिन आफिस, कमर्शियल प्लाजा, सर्फेस पार्किंग आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इस दौरान निदेशक डीआरडीए सह विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर और अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.