Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»इजरायली हमले का करारा जवाब देने की तैयारी में ईरान, विदेश मंत्री की चेतावनी- हमला किया तो पछताना पड़ेगा!
    विदेश

    इजरायली हमले का करारा जवाब देने की तैयारी में ईरान, विदेश मंत्री की चेतावनी- हमला किया तो पछताना पड़ेगा!

    By October 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायली हमले का करारा जवाब देने की तैयारी में ईरान, विदेश मंत्री की चेतावनी- हमला किया तो पछताना पड़ेगा!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तेल अवीव/गाजा।  इजरायल पर ईरान के भीषण हवाई हमले के पांच दिन बीत चुके हैं। इजरायली सेना ईरान पर एक बड़े हमले की तैयारी में है। आईडीएफ पूरी ताकत के साथ हमले की योजना बना रहा है, ताकि ईरान को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाया जा सके। दूसरी तरफ ईरान भी संभावित पलटवार पर कड़ी प्रतिक्रिया की योजना बना रहा है। ईरानी सेना के सूत्रों के अनुसार यदि इजरायल कोई कठोर कदम उठाता है, तो उसे करारा जवाब मिलेगा। अगर इजराइल सीजफायर के लिए तैयार नहीं होता है तो मिडिल ईस्ट के इस्लामिक देश उस पर एक साथ हमला करेंगे। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सीरिया का दौरा किया है। वहां उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उनके देश पर यदि इजरायल की ओर से हमला होता है, तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। इस बार ऐसा पलटवार होगा कि इजरायल को बहुत ज्यादा पछताना होगा। अतीत में पहले भी ऐसा किया जा चुका है। इस बात को इजरायल को भूलना नहीं चाहिए।
    सीरिया में ईरान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति बशर अल असद से मुलाकात की है। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच लेबनान और गाजा में सीजफायर को लेकर बातचीत हुई। इसके साथ ही इजरायल-ईरान और सीरिया-इजरायल के बीच बढ़ते टकराव को लेकर भी चर्चा हुई। इस बातचीत के बाद ईरान के विदेश मंत्री ने बताया कि लेबनान और गाजा पट्टी में संघर्ष विराम के लिए बातचीत शुरू हो गई है। इसमें शामिल देश एक समझौते पर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि इस बातचीत में कौन-कौन देश शामिल हैं।
    लेबनान पर दो तरफा हमले जारी
    विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि हम गाजा और लेबनान में युद्ध विराम के लिए प्रयास कर रहे हैं। युद्ध विराम की शर्तों को फिलिस्तीनी और लेबनानी पक्षों द्वारा स्वीकार किया जाना चाहिए। जब ऐसा होगा तो ईरान और सीरिया ऐसे कदम का समर्थन करेंगे। हम सकारात्मक परिणाम की उम्मीद करते हैं। उधर, लेबनान पर दो तरफा हमले जारी है। एक तरफ जमीनी ऑपरेशन को कई नए इलाकों में शुरू किया गया तो दूसरी तरफ बेरूत में जबरदस्त हवाई हमले किये गए। इजरायल ने गाजा पर भी दो बड़े हमले किए। पहला बड़ा हमला गाजा की एक मस्जिद पर किया गया, जिसमें 18 लोग मारे गए। इजरायल ने कहा कि वहां हमास के आतंकी छिपे हुए थे। दूसरे ताजा हमले में इजरायली लड़ाकू विमानों ने फिलिस्तीन के एक शहर पर बम बरसाए हैं। इस ऑपरेशन में 12 हमास आतंकी ढेर किए गए। हिज्बुल्लाह से जुड़ी एक सुरंग को भी तबाह किया है। उत्तरी इजरायल के पास इस सुरंग का पता यदि इजरायल नहीं लगाता तो ये उसके लिए बड़ा खतरा बन सकती थी। इस सुरंग का अभी इस्तेमाल नहीं हुआ था, लेकिन इसमें हथियारों का जखीरा जमा कर लिया गया था। 7 अक्टूबर जैसे हमले की तैयारी चल रही थी।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.