Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अध्यक्ष का ठप्पा लगने के इंतजार में प्रदेश कांग्रेस की नई टीम
    मध्यप्रदेश

    अध्यक्ष का ठप्पा लगने के इंतजार में प्रदेश कांग्रेस की नई टीम

    By October 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अध्यक्ष का ठप्पा लगने के इंतजार में प्रदेश कांग्रेस की नई टीम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के दस्तखत नहीं होने के कारण प्रदेश कांग्रेस की नई प्रबंध समिति की घोषणा नहीं हो पा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मानना है कि नई टीम किसी भी दिन आकार ले सकती है। यह तय है कि इस बार पदाधिकारियों की संख्या 100 से कम ही रहना है। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने लगभग 80 पदाधिकारियों के नाम अनुमोदित किए हैं।
    पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा आगे बढ़ाई गई सूची अलग-अलग स्तर पर हुए विचार-विमर्श के बाद संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अनुमोदित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव में खडग़े की व्यस्तता के चलते इस सूची का अभी तक अनुमोदन नहीं हो पाया। अब संभावना जताई जा रही है कि या तो आज शाम तक या फिर हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजे के बाद नई टीम की घोषणा हो जाएगी। सूची में संगठन के काम में रुचि रखने वाले ज्यादातर दिग्गज नेताओं के साथ ही कई नए लोगों को भी स्थान दिया गया है। लंबे समय से संगठन के पदों पर जमे कुछ नेताओं को इस बार पद से दूर रखा गया है। कई पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायकों के नाम भी इस सूची में हैं। कुछ वर्तमान विधायकों को भी पदाधिकारी बनाया जा रहा है। प्रदेश के दोनों वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजयसिंह के समर्थकों को इसमें स्थान देने के साथ ही क्षेत्रवार संतुलन का भी ध्यान रखा गया है।
    लंबे समय से नई टीम के गठन के लिए प्रयासरत प्रदेश अध्यक्ष ने संभावित नए पदाधिकारियों के नाम की सूची काफी पहले ही केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी थी, लेकिन वहां से मिले निर्देशों के बाद दो-तीन बार बदलाव के चलते इसमें विलंब हुआ। कुछ दिन पहले पटवारी नई सूची के साथ दिल्ली पहुंचे थे और संगठन महामंत्री से लंबी चर्चा के बाद सूची को अंतिम रूप दे दिया गया था।
    मध्यप्रदेश में कमलनाथ की बढ़ती सक्रियता के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और प्रदेश अध्यक्ष के बीच नए सिरे से जमा तालमेल नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच लगातार संवाद हो रहा है और प्रदेश में संगठन की गतिविधियों में दिग्विजय का दखल भी बढ़ा है। उनका प्रदेशव्यापी नेटवर्क संगठन के कामकाज को विस्तार देने में लगे पटवारी के लिए बहुत मददगार साबित हो रहा है। पटवारी भी संगठन मामलों में दिग्विजय की राय को बहुत तवज्जो दे रहे हैं और उनके विधायक बेटे जयवर्धनसिंह को भी बराबर मौका दे रहे हैं।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.