Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»खुशी का मौका: सरफराज खान मुंबई क्रिकेट टीम से बाहर, श्रेयस अय्यर के लिए आई बुरी खबर
    खेल

    खुशी का मौका: सरफराज खान मुंबई क्रिकेट टीम से बाहर, श्रेयस अय्यर के लिए आई बुरी खबर

    By October 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खुशी का मौका: सरफराज खान मुंबई क्रिकेट टीम से बाहर, श्रेयस अय्यर के लिए आई बुरी खबर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई क्रिकेट टीम ने कुछ ही दिन पहले रेस्ट ऑफ इंडिया को मात देकर ईरानी कप अपने नाम किया था। टीम की इस जीत के हीरो रहे थे सरफराज खान जिन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक जमाया था। लेकिन इसके बाद भी मुंबई ने सरफराज को रणजी ट्रॉफी के लिए टीम में जगह नहीं दी है। मुंबई क्रिकेट संघ ने रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का एलान कर दिया है।

    मुंबई मौजूदा विजेता के तौर पर उतरेगी। अजिंक्य राहणे की कप्तानी में मुंबई ने पिछली बाये ट्रॉफी जीती थी। रहाणे की कप्तानी में ही मुंबई ने ईरानी कप जीता। इस बार भी रहाणे को कप्तानी सौंपी गई है।

    इस कारण नहीं मिली जगह

    शुरुआत दो मैचों के लिए मुंबई ने जब अपनी रणजी टीम का एलान किया तो इसमे सरफराज का नाम नहीं है। हालांकि, इससे सरफराज दुखी नहीं होंगे बल्कि खुश होंगे। इसका कारण है न्यूजीलैंड का भारत दौरा। न्यूजीलैंड की टीम भारत दौर पर आ रही है जहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच 16 अक्तूबर से शुरू हो रहा जो बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

    वहीं मुंबई को अपना पहला रणजी मैच 11 अक्तूबर को खेलना है। जाहिर है न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से कुछ दिन पहले टीम इंडिया होगी। ऐसे में अगर सरफराज को टीम में जगह नहीं मिली तो इसका साफ मतलब है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

    अय्यर के लिए बुरी खबर

    इस टीम में श्रेयस अय्यर को जगह मिली है, लेकिन देखा जाए तो ये अय्यर के लिए बुरी खबर है क्योंकि इससे साफ हो गया है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। कम से कम पहले मैच के लिए तो नहीं। आम तौर सेलेक्टर्स घरेलू सीरीज में एक या दो मैच के लिए टीम का एलान करते हैं।

    मुंबई को पहला मैच 11 अक्तूबर से बड़ौदा के खिलाफ खेलना है। रणजी ट्रॉफी का दूसरा राउंड 18 अक्तूबर से शुरू हो रहा है जिसमें मुंबई का सामना महाराष्ट्र से होगा। वहीं भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट 16 से 20 अक्तूबर के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 24 अक्तूबर से शुरू होगा।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.