Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना पर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने किया मजेदार कमेंट
    खेल

    विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना पर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने किया मजेदार कमेंट

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना पर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने किया मजेदार कमेंट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Virat Kohli Vs Babar Azam Comparison: विराट कोहली के बारे में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज कह चुके हैं कि वह इस दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. अब सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होने के नाते बाकी खिलाड़ियों की तुलना विराट कोहली से की जाती है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम काफी ऊपर रहता है. क्रिकेट जगत में अक्सर विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना की जाती है. अब दोनों की इस तुलना पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि मुझे हंसी आ जाती है.

    आमिर ने साफ-साफ लफ्जों में कहा दिया कि विराट कोहली इस दौर के बेस्ट बल्लेबाज हैं और उनकी किसी बल्लेबाज से तुलना करना बिल्कुल गलत है. आमिर ने कहा कि बाबर आजम के अलावा स्टीव स्मिथ और जो रूट जैसे बल्लेबाजों से भी कोहली की तुलना नहीं की जा सकती है. 

    आमिर ने प्रेडिक्टा शो पर बात करते हुए कहा, "विराट कोहली इस पीढ़ी के सबसे महान खिलाड़ी हैं. मुझे हंसी आती है, जब उनके और बाबर आजम, स्टीव स्मिथ या जो रूट के बीच तुलना होती है. हम विराट कोहली की किसी से तुलना नहीं कर सकते क्योंकि उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई मैच जीते हैं, जो किसी और खिलाड़ी के लिए असंभव दिखता है. सिर्फ एक फॉर्मेट में नहीं, बल्कि तीनों ही फॉर्मेट में, विराट इस पीढ़ी के सबसे महान बल्लेबाज हैं."

    कोहली क्यों हैं अलग?

    आमिर ने आगे बात करते हुए बताया कि क्यों विराट कोहली बाकी खिलाड़ियों से अलग हैं. पूर्व पाक तेज गेंदबाज ने कहा, "विराट कोहली के काम की नैतिकता उन्हें बाकी सभी खिलाड़ियों से अलग बनाती है. 2014 इंग्लैंड में खराब दौरे के बाद, जिस तरह उन्होंने वापसी की और अगले 10 सालों तक लगातार परफॉर्म करना कोई आसान काम नहीं है. 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उनका विकेट हमारे के लिए बहुत अहम था. अगर हम विराट को आउट नहीं करते, तो हम फाइनल हार जाते क्योंकि हम सभी जानते हैं कि रन चेज में विराट का रिकॉर्ड कितना शानदार है."

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.