Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अनाथ और बेसहारा हेमबती के हौसले की उड़ान
    छत्तीसगढ़

    अनाथ और बेसहारा हेमबती के हौसले की उड़ान

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अनाथ और बेसहारा हेमबती के हौसले की उड़ान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर :  माता-पिता की मृत्यु के बाद पूर्णत अनाथ और बेसहारा हुई हेमबती ने अपने हौसले से उस मुकाम को हासिल किया, जिसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है। बीते पांच सालों से छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह कोण्डागांव में रह रही हेमबती नाग ने इस दौरान पूरे मनोयोग के साथ न सिर्फ जूडो खेल का प्रशिक्षण प्राप्त किया, बल्कि कई क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हेमबती नाग की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए 26 दिसंबर 2024 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित हुआ था।

     हेमबती नाग की इस शानदार उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ विशेषकर कोण्डागांव जिले के वनांचल के गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभी हाल ही में हुए बस्तर ओलम्पिक में बस्तर संभाग के सातों जिलों के लगभग डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बस्तर अंचल के युवाओं के लिए हेमबती नाग एक रोल मॉडल बन कर उभरी है।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हेमबती नाग इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि यह समस्त छत्तीसगढ़वासियों के लिए यह गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही हेमबती बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।

    हेमबती नाग की परिस्थिति और कामयाबी को बया करता यह शेर ‘तूफान कर रहा था मेरे अज्म का तवाफ, दुनिया समझ रही थी कि कश्ती भंवर में है….. बचपन में ही माँ-बाप का सर से साया उठ जाने से के बाद अनाथ और बेसहारा हेमबती हुई हेमबती की उस समय शारीरिक और मानसिक अच्छी नहीं थी। कोई ठौर न कोई ठिकाना। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन कोण्डागांव, जिला बाल संरक्षण इकाई और महिला बाल विकास द्वारा उसे 17 अगस्त 2020 को देखरेख एवं संरक्षण के लिए कोण्डागांव के बालिका गृह में दाखिल कर दिया गया। उस समय हेमबती की आयु मात्र 11 वर्ष की और वजन 22 किलो था। बालिका गृह में उसकी लगातार काउसिंलिंग तथा स्वास्थ्य शिक्षा की व्यवस्था की गई। इसी दौरान आईटीबीपी 41वीं बटालियन के सहयोग से उसने जूडो खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू किया। हेमबती पूरे हिम्मत और हौसले के साथ इस खेल में धीरे-धीरे सिद्धहस्त होते गई और सफलता उसके कदम चूमने लगी। हेमबती फिलहाल कोण्डागांव के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत् है। जूडो खेल के प्रति समर्पण ने उसे एक उत्कृष्ट खिलाड़ी की श्रेणी में ला दिया है।

    हेमबती नवम्बर 2021 में चण्डीगढ़ पंजाब में ओपन जूडो चैम्पियनशिप में सब जूनियर के 28 किलोग्राम वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वर्ष 2022 में खेलो इंडिया के क्षेत्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक और राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा में स्वर्ण पदक, वर्ष 2023 में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय खेलो इंडिया टुनामेंट में पांचवां स्थान तथा राष्ट्रीय शालेय खेल स्पर्धा में कांस्य पदक, वर्ष 2024 में नासिक में आयोजित क्षेत्रीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता रही है। वर्तमान में बालिका गृह कोण्डागांव में रह रही हेमबती नाग आगे की पढ़ाई के साथ-साथ जूडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

    News Desk

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.