Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»बुमराह सबसे तेजी से 200 विकेट पूरे करने वाले संयुक्त रुप से दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने
    खेल

    बुमराह सबसे तेजी से 200 विकेट पूरे करने वाले संयुक्त रुप से दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बुमराह सबसे तेजी से 200 विकेट पूरे करने वाले संयुक्त रुप से दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन अपने 200 विकेट पूरे करने के साथ ही एक अहम उपलब्धि हासिल की है। बुमराह ने अपने 44वें टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। ट्रेविस हेड का विकेट उनका टेस्ट में 200वां विकेट था। बुमराह ने 8484 गेंदों पर अपने 200 विकेट पूरे किए। इस प्रकार बुमराह बुमराह सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले संयुक्त रुप से दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले स्पिनर रवींद्र जडेजा ने भी 44वें टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए थे। भारतीयों में केवल आर अश्विन ही बुमराह से तेज 200 विकेट लेने में सफल रहे हैं।  अश्विन ने 38वें टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की थी। बुमराह ने इस दौरान अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 200 टेस्ट विकेट लेने के लिए 9896 गेंदें फेंकी थीं। कुल मिलाकर देखा जाये तो  ओवरऑल जसप्रीत बुमराह इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। बुमराह ने 200 टेस्ट विकेट लेने के लिए 8484 गेंदें ली हैं। वहीं पाकिस्तान के  वकार यूनुस, दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और कगिसो रबाडा इस मामले में उनसे आगे है।बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में ट्रेविस हेड को नीतीश रेड्डी के हाथों कैच आउट कराकर अपने 200 विकेट लिए।
    200 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में बुमराह औसत के मामले में सबसे आगे हैं।  इस मामले में बुमराह ने वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर और कर्टली एम्ब्रोस जैसे दिग्गजो को भी पीछे छोड़ दिया। बुमराह ने अब तक 44 टेस्ट मैचों में 19.38की औसत से 202 विकेट लिए हैं। वहीं मैच की बात करें भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 474 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में 369 रनों पर ही आउट हो गयी। सबसे अधिक 114 रन नितीश रेड्डी ने बनाये। इस प्रकार पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 105 रनों की बढ़त मिली हुई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी की शुरुआत निराशाजनक रही। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक के बाद एक विकेट गिरा दिये। 100 रनों के अंदर ही आधी मेजबान टीम पेवेलियन लौट गयी। छह विकेट गंवा दिए। बुमराह ने इन छह में से चार विकेट लिए।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.