Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इटारसी-मुंबई अप ट्रैक पर गोरखपुर एक्सप्रेस का डीजल टैंक फूटा, दो घंटो तक खड़ी रही ट्रेन
    मध्यप्रदेश

    इटारसी-मुंबई अप ट्रैक पर गोरखपुर एक्सप्रेस का डीजल टैंक फूटा, दो घंटो तक खड़ी रही ट्रेन

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इटारसी-मुंबई अप ट्रैक पर गोरखपुर एक्सप्रेस का डीजल टैंक फूटा, दो घंटो तक खड़ी रही ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इटारसी। रविवार शाम इटारसी-मुबंई अप ट्रेक से जा रही 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रेन में लगे जनरेटर कार का टैंक रेलवे गेट पर लगे चकरेल से टकरा गया और फूट गया। इस कारण टैंक से डीजल बहने लगा।

    घटना की जानकारी होते ही ट्रेन को रेलवे गेट पर रोका गया, इसके बाद मौके पर इंजीनियरिंग एवं पीडब्लयूआई विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस वजह से ट्रेन करीब दो घंटे तक वहीं खड़ी रही। ट्रेन के देर तक रुकने के कारण यात्री काफी परेशान हुए।

    दरअसल, धर्मकुंडी-बनापुरा के बीच 20104 गोरखपुर एक्सप्रेस में लगे जनरेटर कार का डीजल टैंक चकरेल से टकरा गया था, इससे डीजल बहने लगा। हादसे की वजह से ट्रेन को रोका गया। इस समस्या को लेकर बानापुरा के एक अधिकारी ने बताया कि टैंक क्षतिग्रस्त हुआ है। रेलवे सूत्रों के अनुसार एलएचबी कोच वाले रैक में लगने वाले जनरेटर कार के निचले हिस्से में लगे डीजल टैंक के चकरेल से टकराने से टैंक फूट गया। इसके बाद डीजल बहने लगा।

    ट्रेन के रुकने से शिवपुर रेलवे गेट पर भी दोनों तरफ से सैकड़ों वाहन फंस गए, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना रविवार शाम करीब 5:30 बजे की है। ट्रेन के रूकने के कारण पीछे से आने वाली अन्य ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।

    कैसे फटा डीजल टैंक?
    ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ट्रेन के निकलने के दौरान लोहे की कोई वस्तु टकराई होगी, जिसके बाद जनरेटर कार का टैंक फूट गया। रेलवे अधिकारियों ने इस संबंध में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। हालांकि, रेलकर्मियों ने बताया कि रेलवे फाटक के आसपास पांच छह मीटर में रेलवे ट्रेक के टुकड़े लगाए जाते हैं, इसके ही चकरेल कहा जाता है। इसी से टकराने के बाद टैंक फूटा है।

    गौरतलब है कि आला अधिकारी अभी घटना को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। बानापुरा के रेलवे अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। बानापुरा स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद रेलवे गेट पर हादसा हो गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रेन को रोका गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही है।

    News Desk

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.