Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»अशोक विहार में पीएम मोदी की रैली, दिल्ली विधानसभा सीट पर क्या असर पड़ेगा?
    राज्य

    अशोक विहार में पीएम मोदी की रैली, दिल्ली विधानसभा सीट पर क्या असर पड़ेगा?

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अशोक विहार में पीएम मोदी की रैली, दिल्ली विधानसभा सीट पर क्या असर पड़ेगा?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से मिशन-दिल्ली का आगाज कर रहे हैं. दिल्ली के अशोक विहार के रामलीला मैदान से विकास सौगात देने के साथ-साथ पीएम मोदी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस दौरान झुग्गी में रहने वालों 1675 लोगों को फ्लैट की चाबी देंगे और साथ ही नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, सरोजिनी नगर में सरकारी कर्मचारियों के लिए टाइप-II क्वार्टर, नजफगढ़ में वीर सावरकर कॉलेज सहित कई तोहफे देंगे. इस तरह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी अपनी पहली रैली अशोक विहार से विकास की आधारशिला रखने के साथ-साथ BJP की जीत का भी आधार रखेंगे?

    पीएम मोदी दोपहर सवा 12 बजे के करीब अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में स्लम पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत बनी झुग्गी झोपड़ी समूहों के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का दौरा करेंगे. इसके बाद करीब 12 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. ऐसे में सवाल यह उठता है कि पीएम मोदी की रैली के सियासी मायने क्या हैं और साथ ही दिल्ली में पीएम मोदी की आज जहां पर पहली रैली है, उस क्षेत्र के विधानसभा सीट का क्या समीकरण है?

    पीएम मोदी की रैली के क्या हैं मायने?
    पीएम मोदी की अपनी पहली रैली के जरिए दिल्ली में BJP की जीत की मजबूत आधारशिला रखने की स्ट्रेटैजी है. झुग्गी के बदले मकान देने के प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर के सीधे पीएम मोदी की दिल्ली में AAP के मजबूत बन चुके झुग्गी वोट बैंक को साधने की रणनीति है. केंद्र सरकार ने इससे पहले एमसीडी चुनाव के दौरान राजेंद्र नगर के कठपुतली कॉलोनी और कालकाजी के गोविंदपुरी में भी ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ योजना के तहत झुग्गी वालों को मकान उपलब्ध किए थे.

    मोदी की जहां पर रैली, वहां के समीकरण
    पीएम मोदी की पहली रैली अशोक विहार में रखी गई है, जो वजीरपुर विधानसभा सीट के तहत आता है. दिल्ली का यह इलाका आजादी के बाद बसा है. वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना 60 के दशक में की गई थी. नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन के करीब स्थित, वजीरपुर एक प्रमुख वाणिज्यिक और औद्योगिक केंद्र है, जो स्टील फैक्ट्रियों के लिए मशहूर है. वजीरपुर अपने औद्योगिक संपदा और विनिर्माण इकाइयों के लिए प्रसिद्ध है, जो दिल्ली की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं. वजीरपुर में ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और अन्य सहित कई तरह के उद्योग हैं. इसके चलते वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र को कारोबारी सीट भी कहा जाता है. वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत अशोक विहार, भारत नगर, केशवपुरम गांव आदि आते हैं. नीमड़ी कॉलोनी, सत्यवती कालोनी, वजीरपुर, बुनकर कॉलोनी, सावन पार्क, वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र, जेजे कॉलोनी, वजीरपुर गांव, केशवपुरम, आजादपुर, प्रेमबाड़ी, अशोक विहार फेज-2 यहां के प्रमुख इलाके हैं. वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत दिल्ली नगर निगम के चार वार्ड आते हैं जिनमें निरमी कॉलोनी, सावन पार्क, वजीरपुर, अशोक विहार शामिल है.

    वजीरपुर सीट पर जीत का ट्रैक रिकॉर्ड
    वजीरपुर विधानसभा सीट पर पहली बार 1993 में चुनाव हुए थे तब यहां कांग्रेस के दीपचंद बंधु विधायक चुने गए थे. इसके बाद से वजीरपुर सीट पर 7 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और अब आठवीं बार होने जा रहा है. इस सीट पर अभी तक का ट्रैक देखें तो 1993 और 1998 में कांग्रेस जीती थी. इसके बाद 2003 के विधानसभा चुनाव में BJP के मांगेराम गर्ग विधायक चुने गए थे. इसके बाद 2008 में कांग्रेस के हरी शंकर गुप्ता विधायक बने, लेकिन 5 साल बाद फिर यह सीट कांग्रेस के हाथों से निकल गई और BJP ने अपना कब्जा जमाया. 2013 के विधानसभा चुनाव में BJP के महेंद्र नागपाल विधायक बने, लेकिन 2015 में AAP अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही. इसके बाद 2020 में AAP के राजेश गुप्ता जीतकर दिल्ली की विधानसभा पहुंचे. वजीरपुर विधानसभा सीट पर अभी तक सबसे ज्यादा कब्जा कांग्रेस का रहा है. कांग्रेस यह सीट तीन बार जीतने में कामयाब रही है तो BJP और AAP दो-दो बार ही जीत सकी हैं.

    2015 में वजीरपुर सीट का नतीजा
    AAP के राजेश गुप्ता को 61,208 वोट मिले थे BJP प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागपाल को 39,164 वोट मिले थे कांग्रेस के प्रत्याशी हरि शंकर गुप्ता को 8,371 वोट मिले थे. 2020 में वजीरपुर सीट का नतीजा AAP के राजेश गुप्ता को 57,331 वोट मिले थे BJP के प्रत्याशी महेंद्र नागपाल को 45641 वोट मिले थे कांग्रेस के प्रत्याशी हरिकिशन जिंदल को 3501 वोट मिले थे.

    2025 में किसके बीच होगा मुकाबला
    वजीरपुर विधानसभा सीट के लिए इस बार मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है. कांग्रेस ने अपनी तेज तर्रार प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है तो AAP ने अपने दो बार के विधायक राजेश गुप्ता पर ही भरोसा जताया है. BJP ने अभी तक वजीरपुर विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से पीएम मोदी ने अपनी पहली रैली के लिए वजीरपुर के अशोक विहार को चुना है, उसके सियासी मायने को समझा जा सकता है. वजीरपुर विधानसभा सीट पर BJP हर हाल में कमल खिलाने की कवायद करेगी, जिसके लिए सियासी तानाबाना बुना जाने लगा है. इस कारोबारी सीट पर चुनाव में ज्यादा नकदी का इस्तेमाल होने की आशंका होती है. इस बार BJP, कांग्रेस और AAP के लिए इस सीट के अलग ही मायने हैं.

    News Desk

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.