Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»धर्म»शुभ योग में पौष पुत्रदा एकादशी, लक्ष्मी नारायण कृपा से होंगे धनवान, जानें मुहूर्त, राहुकाल, स्वर्ग की भद्रा
    धर्म

    शुभ योग में पौष पुत्रदा एकादशी, लक्ष्मी नारायण कृपा से होंगे धनवान, जानें मुहूर्त, राहुकाल, स्वर्ग की भद्रा

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शुभ योग में पौष पुत्रदा एकादशी, लक्ष्मी नारायण कृपा से होंगे धनवान, जानें मुहूर्त, राहुकाल, स्वर्ग की भद्रा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पौष पुत्रदा एकादशी पर शुभ योग बना है. उस दिन पौष शुक्ल एकादशी तिथि, कृत्तिका नक्षत्र, शुभ योग, विष्टि करण, पश्चिम का दिशाशूल और वृषभ राशि का चंद्रमा है. पौष पुत्रदा एकादशी के दिन स्वर्ग की भद्रा भी है, लेकिन इसका कोई दुष्प्रभाव पृथ्वी पर नहीं होगा. पौष पुत्रदा एकादशी का वैकुंठ एकादशी भी कहते हैं. इस दिन व्रत और भगवान नारायण की पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है. विष्णु कृपा से पाप मिटते हैं और जीवन के अंत में मोक्ष भी मिलता है. इस दिन आप प्रात:काल में स्नान करके साफ कपड़े पहनें. उसके बाद व्रत और पूजा का संकल्प करें.

    फिर शुभ मुहूर्त में भगवान​ विष्णु की मूर्ति की स्थापना करके पूजन करें. उनको पंचामृत, तुलसी के पत्ते, अक्षत्, धूप, दीप, नैवेद्य, हल्दी, चंदन, पान, सुपारी आदि अर्पित करें. पौष पुत्रदा एकादशी की व्रत कथा सुनें और समापन आरती से करें. रात के समय जागरण करें और अगले दिन स्नान दान के बाद पारण करके व्रत को पूरा करें. पौष पुत्रदा एकादशी पर नारायण के साथ लक्ष्मी पूजा का भी संयोग बना है. इस दिन लक्ष्मी पूजा और विष्णु कृपा से धन, वैभव, सुख, समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी. शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनें और इत्र लगाएं. इस उपाय से आपकी कुंडली का शुक्र दोष दूर होगा. आज के पंचांग से जानते हैं पौष पुत्रदा एकादशी का शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया समय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

    आज का पंचांग, 10 जनवरी 2025
    आज की तिथि- एकादशी – 10:19 ए एम तक, उसके बाद द्वादशी
    आज का नक्षत्र- कृत्तिका – 01:45 पी एम तक, फिर रोहिणी
    आज का करण- विष्टि – 10:19 ए एम तक, बव – 09:19 पी एम तक, उसके बाद बालव
    आज का योग- शुभ – 02:37 पी एम तक, फिर शुक्ल
    आज का पक्ष- शुक्ल
    आज का दिन- शुक्रवार
    चंद्र राशि- वृषभ

    सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
    सूर्योदय- 07:15 ए एम
    सूर्यास्त- 05:42 पी एम
    चन्द्रोदय- 02:06 पी एम
    चन्द्रास्त- 04:47 ए एम, जनवरी 11

    पौष पुत्रदा एकादशी मुहूर्त और पारण
    ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
    अभिजीत मुहूर्त: 12:08 पी एम से 12:50 पी एम
    विजय मुहूर्त: 02:13 पी एम से 02:55 पी एम
    अमृत काल: 11:29 ए एम से 01:00 पी एम
    पुत्रदा एकादशी पूजा मुहूर्त: सुबह 07:15 बजे से दोपहर 02:37 बजे तक
    पुत्रदा एकादशी व्रत पारण समय: 11 जनवरी, सुबह 7:15 बजे से सुबह 8:21 बजे तक

    दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
    चर-सामान्य: 07:15 ए एम से 08:34 ए एम
    लाभ-उन्नति: 08:34 ए एम से 09:52 ए एम
    अमृत-सर्वोत्तम: 09:52 ए एम से 11:10 ए एम
    शुभ-उत्तम: 12:29 पी एम से 01:47 पी एम
    चर-सामान्य: 04:24 पी एम से 05:42 पी एम

    रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
    लाभ-उन्नति: 09:06 पी एम से 10:47 पी एम
    शुभ-उत्तम: 12:29 ए एम से 02:10 ए एम, जनवरी 11
    अमृत-सर्वोत्तम: 02:10 ए एम से 03:52 ए एम, जनवरी 11
    चर-सामान्य: 03:52 ए एम से 05:34 ए एम, जनवरी 11

    अशुभ समय
    राहुकाल- 11:10 ए एम से 12:29 पी एम
    गुलिक काल- 08:34 ए एम से 09:52 ए एम
    यमगण्ड- 03:06 पी एम से 04:24 पी एम
    दुर्मुहूर्त- 09:21 ए एम से 10:02 ए एम, 12:50 पी एम से 01:31 पी एम
    भद्रा: 07:15 ए एम से 10:19 ए एम
    भद्रा वास: स्वर्ग में
    दिशाशूल- पश्चिम

    रुद्राभिषेक के लिए शिववास
    क्रीड़ा में – 10:19 ए एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.