Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»IPL 2025: पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को बनाया अपना नया कप्तान
    खेल

    IPL 2025: पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को बनाया अपना नया कप्तान

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2025: पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को बनाया अपना नया कप्तान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IPL 2025 सीजन में कुछ टीमें नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतरेंगी, जिसमें एक फ्रेंचाइजी ने तो नाम का ऐलान भी कर दिया है. अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही पंजाब किंग्स ने स्टार भारतीय बल्लेबाज और IPL विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना नया कैप्टन नियुक्त किया है. अय्यर के नाम का ऐलान भी बड़े खास अंदाज में किया गया. पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के होस्ट और बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने एक खास एपिसोड में अय्यर को पंजाब किंग्स का नया कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया. रविवार 12 जनवरी को प्रसारित हुए बिग बॉस के स्पेशल एपिसोड ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने अय्यर के नाम का ऐलान किया. इस शो के लिए खास तौर पर अय्यर, युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह मेहमान के तौर पर मौजूद थे. ये तीनों ही खिलाड़ी पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. पहले से ही ये अनुमान जताया जा रहा था कि अय्यर को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान बनाया जाएगा और सलमान खान ने इस शो में इसका औपचारिक ऐलान भी कर दिया.

    पंजाब किंग्स के सबसे महंगे खिलाड़ी अय्यर
    दाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज अय्यर पिछले सीजन तक कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे और उनके नेतृत्व में ही कोलकाता ने IPL 2024 का खिताब अपने नाम किया था. हालांकि, इसके बावजूद नए सीजन से पहले फ्रेंचाइजी और अय्यर ने राहें अलग करने का फैसला कर लिया था. इसके बाद नवंबर में हुए मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये की हैरतअंगेज कीमत पर खरीदकर चौंका दिया था. इसके साथ ही अय्यर पंजाब के सबसे महंगे और IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए.

    पिछले साल जीते 2 T20 खिताब
    IPL में ये तीसरी टीम है, जिसकी कप्तानी अय्यर करेंगे. ऐसा करने वाले वो पहले कप्तान भी बन गए हैं. अभी तक कई खिलाड़ियों ने 2 टीमों की कप्तानी की है लेकिन अय्यर तीन टीमों की कमान संभालने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. अय्यर को कप्तानी मिलने की एक वजह उनके नेतृत्व वाली टीमों का अच्छा प्रदर्शन भी है. सिर्फ कोलकाता ही नहीं, बल्कि अय्यर ने पिछले साल नवंबर-दिसंबर में मुंबई को भी अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी का चैंपियन बनाया था.

    चहल को भी मिली कमान
    वैसे सिर्फ अय्यर को ही पंजाब की कप्तानी नहीं मिली है, बल्कि स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी टीम का कैप्टन बनाया गया है. यह चौंकाने वाला लग सकता है लेकिन ये सच है. अगर आप सोच रहे हैं कि चहल को उप-कप्तान बनाया गया है जो अय्यर की गैरहाजिरी में टीम की कमान संभालेंगे, तो ये भी सही नहीं है. असल में चहल को किसी और काम के लिए कप्तान बनाया गया है. खुद कप्तान अय्यर ने इसका खुलासा किया. उन्होंने साफ किया कि वो भले ही टीम के कप्तान हों लेकिन टीम में होने वाली पार्टी के कप्तान युजवेंद्र चहल होंगे. यानि मैदान से बाहर टीम के एंटरटेनमेंट का प्लान चहल ही तैयार करेंगे.

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.