Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायपुर में बर्खास्त बीएड शिक्षकों का दंडवत प्रदर्शन, प्रियंका गांधी बोलीं- युवाओं को अंधकार में धकेल रही BJP
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायपुर में बर्खास्त बीएड शिक्षकों का दंडवत प्रदर्शन, प्रियंका गांधी बोलीं- युवाओं को अंधकार में धकेल रही BJP

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायपुर में बर्खास्त बीएड शिक्षकों का दंडवत प्रदर्शन, प्रियंका गांधी बोलीं- युवाओं को अंधकार में धकेल रही BJP
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर।

    छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षक राज्य सरकार को जगाने के लिये अर्धनग्न और दंडवत होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को लगभग पांच किलोमीटर तक दंडवत होकर यात्रा निकाली। इन शिक्षकों ने माना चौक से शदाणी दरबार तक सड़कों पर लेटकर विरोध जताया।

    अब इस मामले में सियासत हो रही है। सांसद प्रियंका गांधी और प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर राज्य की विष्णुदेव सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ का यह वीडियो देश के युवाओं की दुर्दशा का एक छोटा सा उदाहरण है। प्रदेश में 33 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 1 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने 3 हजार शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया। ये लड़कियां नौकरी की गुहार लगाते हुए इस कड़ाके की ठंड में सड़क पर लेटकर विरोध जता रही हैं। आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत हर राज्य के युवा भाजपा के भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा ने पूरे देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है।'

    वहीं पूर्व सीएम भूपेश ने ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ में 3 हजार शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया। ये वीडियो BJP सरकार में युवाओं की दुर्दशा और सरकार की संवेदनहीनता का सबूत है-
    जहां वे कड़ाके की ठंड में सड़कों पर लेटकर न्याय मांग रहे हैं। अपनी नौकरी के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। देश के युवा पहले ही बेरोजगारी, पेपर लीक और परीक्षा में धांधली से जूझ रहे हैं, ऐसे में हजारों युवाओं की नौकरी छीनकर सरकार उनका भविष्य तबाह करने पर तुली है। ये BJP का युवा विरोधी चेहरा है। जहां रोजगार के खोखले वादे कर, उन्हें बेरोजगार बनाया जा रहा है। देश इन्हें कभी
    माफ नहीं करेगा।'

    """छत्तीसगढ़ का यह वीडियो देश के युवाओं की दुर्दशा का एक छोटा सा उदाहरण है। प्रदेश में 33 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 1 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने 3 हजार शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया। ये लड़कियां नौकरी की गुहार लगाते हुए इस कड़ाके की ठंड में सड़क पर…"""
        — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 13, 2025

    """छत्तीसगढ़ में 3 हजार शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया।
    ये वीडियो BJP सरकार में युवाओं की दुर्दशा और सरकार की संवेदनहीनता का सबूत है। जहां वे कड़ाके की ठंड में सड़कों पर लेटकर न्याय मांग रहे हैं। अपनी नौकरी के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। देश…""
    — Congress (@INCIndia) January 13, 2025

    दूसरी ट्वीट में लिखा कि छत्तीसगढ़ के युवा साथियों! पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है. डरना नहीं. झुकना नहीं.
    छत्तीसगढ़ के युवा साथियों! पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है. डरना नहीं. झुकना नहीं.
        — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 13, 2025

    News Desk

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.