Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»आय से अधिक संपत्ति के मामलें में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन द्वारा की गई छापे की कार्यवाही
    मध्यप्रदेश

    आय से अधिक संपत्ति के मामलें में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन द्वारा की गई छापे की कार्यवाही

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आय से अधिक संपत्ति के मामलें में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन द्वारा की गई छापे की कार्यवाही
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तीन हजार रूपए वेतन से नौकरी शुरू करने वाला आरोपी अनिल सुहाने तत्कालीन सहायक प्रबंधक जिला सहकारी  केन्द्रीय बैंक मर्यादित उज्जैन के विभिन्न ठिकानों पर तलाषी में हुआ करोड़ों की सपंत्ति का खुलासा। 

    उज्जैन: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ म0प्र0 के महानिदेशक श्री उपेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में  भ्रष्टाचार उन्मूलन के तहत की जा रही कार्यवाही के तारतम्य में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन द्वारा आरोपी अनिल सुहाने तत्का सहायक प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित भरतपुरी उज्जैन के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलें में छापे की कार्यवाही की गई।

    आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई उज्जैन को प्राप्त गोपनीय सूचना के सत्यापन उपरांत श्री अनिल सुहानेे के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति के आरोप प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी अनिल सुहाने के विरूद्ध धारा 13(1)बी 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित   2018 के तहत प्रकरण कायम कर आज दिनांक 18.01.2025 को आरोपी अनिल सुहाने  के निवास बी2/20 बसंत विहार उज्जैन एवं अन्य भवन- ए 3/8 बसंत विहार कालोनी इंदौर रोड उज्जैन पर छापे की कार्यवाही की गई जिसमें करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है जिसका विवरण ….. 

    विवरण निम्नानुसार है:-

    1. उज्जैन के पॉश इलाका बसंत विहार कालोनी में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक तीन मंजिला आलीशान भवन
    2. बसंत विहार में ही इन्दौर उज्जैन मेन रोड पर 2400 वर्गफीट का चार मंजिला नवनिर्मित व्यवसायिक भवन
    3. उज्जैन स्थित क्षिप्रा विहार में 2300 वर्गफीट का एक  बेशकीमती प्लाट
    4. विनय नगर में 650-650 वर्गफीट के 2 प्लाट।
    5. शहर के मध्य दवाबाजार में 600-600 वर्गफीट की 02 दुकानें
    6. 9 लाख से अधिक नकद राशि
    7. लाखों रूपए के सोने एवं चांदी के आभूषण
    8. 3 चौपहिया वाहन एवं 3 दो पहिया वाहन
    9. 3 बैंक लॉकर जो खोले जाना शेष है।
    10. कई बैंक अकाउंटस जिनमें जमा राशि की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अनिल सुहाने मूल रूप से जिला पन्ना के रहने वाले है जिन्होने 1991 में जिला सहकारी बैंक नई सडक उज्जैन में सब इंजिनियर के पद पर नियुक्त होकर 3000 प्रतिमाह के वेतन से नौकरी की शुरूआत की थी तथा दिनांक 31.12.2024 को सहायक प्रबंधक जिला सहकारी बैंक उज्जैन के पद से सेवा निवृत्त हुए है। नौकरी के दौरान उन्हे कुल 70 लाख रू का वेतन प्राप्त हुआ है जबकि उपरोक्तानुसार उनके पास अब तक जो संपत्ति पाई गई है उसकी कीमत 6 करोड से भी अधिक है। आरोपी द्वारा यह संपत्ति शासन की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं में आने वाली राशि वितरण में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार  करके अर्जित किया जाना ज्ञात हुआ है।

    मौके पर कार्यवाही अभी जारी है। कार्यवाही के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है। इओडब्ल्यू इकाई उज्जैन के उप पुलिस अधीक्षक श्री संदीप निगवाल के नेतृत्व में 30 सदस्यीय दल द्वारा उपरोक्त कार्यवाही की जा रही है।

    News Desk

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.